Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार:नकदी, तमंचे, मोबाइल और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में गजनेर पुलिस, सर्विलांस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की एक घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई नकदी, अवैध हथियार और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। यह घटना 26 अप्रैल को ग्राम जिगनी का पुरवा के पास हुई थी। व्यापारी राजबल्लभ परिहार से तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर लगभग 20 हजार रुपये और अन्य सामान लूट लिया था। इस संबंध में गजनेर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच के लिए टीमें गठित की गईं। घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच की। सरवन खेड़ा-गंगरौली मार्ग पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपी राजरोशन, आकाश कोरी और कुलदीप कोरी को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से लूटे गए 11,400 रुपये, दो देशी तमंचे, चार जिंदा कारतूस, पीड़ित का मोबाइल फोन, कार्ड होल्डर और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि कुलदीप कोरी ने व्यापारी की गतिविधियों के बारे में अपने साथियों को जानकारी दी थी, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अब इस मामले में एक अन्य आरोपी श्याम कोरी की तलाश कर रही है।घटना का सफल अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में हीट स्ट्रोक से युवक की मौत:शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था, बस से उतरते ही गश खाकर गिरा
    Next Article
    उन्नाव में युवक ने पंखे से लटककर की आत्महत्या:पत्नी खेत से लौटी तो कमरे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment