Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में अतिक्रमण से सड़कें संकरी हुईं:ठेले-दुकानों से फुटपाथ गायब, आवागमन में परेशानी

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात के रूरा कस्बे में अवैध अतिक्रमण एक गंभीर समस्या बन गया है। नगर पंचायत प्रशासन की कथित अनदेखी के कारण मुख्य चौराहों, नहर पुल और बाजार क्षेत्रों में फुटपाथ पूरी तरह समाप्त हो गए हैं, जिससे सड़कें लगातार सिकुड़ रही हैं। इसके चलते आमजन को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। कस्बे के नहर पुल से लेकर बाजार रोड तक के फुटपाथों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। दुकानदारों ने अपना सामान सड़क तक फैला रखा है, वहीं ठेला और फल विक्रेता फुटपाथों पर ही अपनी दुकानें सजा रहे हैं। इस वजह से पैदल चलने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची है। कई स्थानों पर तो दुकानों के सामने आधी सड़क तक वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे यातायात बुरी तरह बाधित होता है। रूरा चौराहे से अकबरपुर रोड तक भी अधिकांश व्यापारियों ने अपनी दुकानों के बाहर ठेले लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। इसके अतिरिक्त, नालियों के ऊपर भी सामान रख दिया गया है, जिसे हटाने में दुकानदार आनाकानी कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई केवल खानापूर्ति बनकर रह जाती है, जिसके कारण कुछ ही दिनों में स्थिति फिर से पहले जैसी हो जाती है। कस्बाई लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जुर्माना लगाया जाए। उनका मानना है कि तभी इस समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल सकती है। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि कस्बे में बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुनादी कराकर दुकानदारों को चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी अतिक्रमण न हटाने वालों को चिन्हित कर नोटिस जारी किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद: मतदाता सूची शुद्धिकरण की समीक्षा:अधिकारियों को त्रुटि सुधार, समयबद्ध निस्तारण और नए पंजीकरण के निर्देश
    Next Article
    IPL- दिल्ली ने बेंगलुरु को रोमांचक मुकाबला हराया:आखिरी ओवर में 15 रन बनाए, स्टब्स की फिफ्टी; कुलदीप, एनगिडी, अक्षर को 2-2 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment