Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर से चलने वाली 13 ट्रेनों के अतिरिक्त स्टॉपेज:दो गाड़ियों का दादरी स्टेशन पर किया ठहराव, यात्रियों को गर्मियों में मिलेगी राहत

    12 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज स्टेशन पर चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में लगातार बदलाव किया जा रहा है। इसी क्रम में पहले बदले गए नौ ट्रेनों के मार्ग में एक बार फिर संशोधन किया गया है। इसके साथ ही 13 ट्रेनों को प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर अस्थायी रूप से दो मिनट का ठहराव भी दिया गया है। इनमें से अधिकांश ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर गुजरती हैं, जिससे यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक चलने वाली 04127 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी ट्रेन 30 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से उन्नाव, लखनऊ और वाराणसी होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। इसी तरह 07338 गाजीपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन भी उसी तिथि पर बदले हुए मार्ग से चलाई जाएगी। यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, लखनऊ और कानपुर सेंट्रल होते हुए आगे जाएगी। वहीं 15734 भटिंडा-बल्लिया साप्ताहिक ट्रेन 29 अप्रैल को गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते संचालित की जाएगी। इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 30 अप्रैल को जंघई, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, भीमसेन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और बीना जंक्शन के रास्ते होकर जाएगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह बदलाव यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते किए जा रहे हैं और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। दादरी में दो ट्रेनों के स्टॉपेज कानपुर के गोविंदपुरी होकर चलने वाली 02275-02276 सूबेदारगंज- शकूरबस्ती- सूबेदारगंज सुपरफास्ट समर स्पेशल को दादरी स्टेशन पर अस्थायी स्टॉपेज किया गया है। ये गाड़ी दादरी पर 21 से 28 अप्रैल तक सुबह 7:10 पर आकर 7:15 पर रवाना होगी। हावड़ा- नई दिल्ली 26,28,30 अप्रैल की जगह 26,29 और 30 अप्रैल को बदले हुए मार्ग से चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, यात्री अधिक जानकारी के रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं। ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में भाकियू (टिकैत) ने DM को सौंपा ज्ञापन:बारिश-ओलावृष्टि से फसल को नुकसान, अनियमितता का आरोप
    Next Article
    बदायूं में XUV टक्कर, घायल नाबालिग ने तोड़ा दम:हादसे में मां-बेटी की पहले ही हो चुकी है मौत, ट्रॉली पलटी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment