Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दो युवकों की मौत:ट्रक कंडक्टर का शव मिलने से हड़कंप, जूही में बेरोजगारी से परेशान युवक ने दी जान

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी। सचेंडी थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़े ट्रक में कंडक्टर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं, जूही इलाके में काम न मिलने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सचेंडी थाना क्षेत्र में चकरपुर मंडी के पास खड़े ट्रक में 22 वर्षीय साजन सविता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह कानपुर देहात के रनियां जैनपुर का निवासी था और गांव के ही चालक मोनू के साथ पिछले डेढ़ महीने से खलासी का काम कर रहा था। घटना के समय चालक मौके से फरार मिला, जिससे मामले ने संदेह और गहरा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप मृतक के परिजनों ने ट्रक चालक मोनू पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चालक के फरार होने से संदेह और बढ़ गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के गले पर मिले निशान को पुरानी चोट बताया जा रहा है। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि विसरा सुरक्षित रखकर जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जूही में युवक ने फांसी लगाई इसी दिन जूही थाना क्षेत्र के रत्तूपुरवा इलाके में 40 वर्षीय राजू ने आत्महत्या कर ली। वह पेंटर का काम करता था और अपनी मां के साथ रहता था। मंगलवार दोपहर उसका शव स्वदेशी मिल कंपाउंड में नीम के पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मर्जी से जान देने की बात लिखी है और इसके लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने को कहा है। नोट में काम न मिलने से परेशान होने की बात भी सामने आई है। जूही इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा के विश्राम घाट पर अनोखी पहल:फिल्टर कर श्रद्धालुओं को यमुना जल का आचमन कराया गया
    Next Article
    कानपुर में DCP आबिदी ने बाइक से की गश्त:रामनवमी शोभायात्रा से पहले पुलिस की तैयारी, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकलेगी यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment