Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में तेज धूप, उमस से लोग बेहाल:तापमान 34°C, शाम को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

    14 hours ago

    2

    0

    शहर में शनिवार सुबह से मौसम के मिजाज गर्म है। धूप के चलते उमस व गर्मी से लोग बेहाल हैं। दोपहर में तेज धूप के चलते तापमान बढ़ने की संभावना है। हालांकि, शाम के समय मौसम बदलने की संभावना है।अधिकतम तापमान 32 से 34°C और न्यूनतम 26 से 27°C के आसपास रहने का अनुमान है। हवा में नमी 60 से 85% तक रहने से उमस बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, नमी के कारण 32 से 34°C तापमान के बीच भी 37 से 39°C जैसी गर्मी महसूस हो सकती है। शाम या रात में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। शाम-रात बारिश की संभावना डॉ. पांडेय ने बताया कि फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दिन में धूप के बाद शाम या रात को हल्की बारिश हो सकती है। मानसून की वापसी की गतिविधियां भी अब बढ़ने लगी हैं। सीएसए की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 33.1°C दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.4°C रिकॉर्ड हुआ। सुबह हल्के बादल थे, लेकिन दोपहर में धूप निकल आई। इसके चलते दिन में गर्मी का असर बढ़ गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह निकली तेज धूप, उमस भरी गर्मी:मौसम विभाग का अलर्ट, नहीं होगी बारिश; बढ़ेगा तापमान
    Next Article
    गणेश विसर्जन के दौरान डीजे में लगी आग, VIDEO:झांसी में टोलकर्मियों ने 3 फायर सिलेंडर से बुझाई, बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment