Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में टेंडर को लेकर ठेकेदार फिर एक्टिव:1.90 करोड़ के 21 पैचवर्क के टेंडर पड़े, 19 चौराहों की बदहाली पर सांसद ने जताई नाराजगी

    12 hours ago

    2

    0

    कानपुर नगर निगम में टेंडर प्रक्रिया को लेकर चल रही जांच और कार्रवाई के बाद अब ठेकेदार दोबारा खुलकर टेंडर डालने लगे हैं। शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण, पक्के पैचवर्क समेत अन्य विकास कार्यों के लिए ठेकेदारों ने रुचि दिखाई है। शुक्रवार को नगर निगम के सभी छह जोन में 1.90 करोड़ रुपए के 21 पक्के पैचवर्क कार्यों के लिए टेंडर डाले गए। खास बात यह है कि सभी 21 कार्यों के लिए टेंडर फार्म आए हैं। हर कार्य के लिए 5 से 8 ठेकेदारों ने फार्म डाले हैं। यह टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा और सोमवार से पैचवर्क का काम शुरू कराने की तैयारी है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सभी जोन के अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन कार्यों के टेंडर पड़ चुके हैं, उन्हें जल्द शुरू कराया जाए। साथ ही काम की गुणवत्ता की निगरानी करने और समय-समय पर रिपोर्ट देने को कहा गया है। अभी नगर निगम में अन्य विकास कार्यों के लिए भी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। 19 चौराहों की बदहाली पर सांसद ने जताई नाराजगी शहर के प्रमुख चौराहों की बदहाल स्थिति को लेकर सांसद रमेश अवस्थी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने केडीए को पत्र लिखकर शहर के 19 प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण कार्य के लिए अनुमति प्रमाण-पत्र देने के लिए कहा है। सांसद ने पत्र में कहा है कि ये चौराहे काफी क्षतिग्रस्त और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं, इसलिए इनका सुंदरीकरण कराया जाना जरूरी है। केडीए ने नगर निगम को भेजा पत्र केडीए के मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह ने नगर निगम के मुख्य अभियंता सैय्यद फरीद अख्तर जैदी को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि अगर नगर निगम इन चौराहों पर कोई काम नहीं करा रहा है तो केडीए को सुंदरीकरण के लिए अनुमति प्रमाण-पत्र दिया जाए, ताकि वहां काम कराया जा सके। केडीए के सचिव अभय पांडेय ने बताया कि नगर निगम से अनुमति प्रमाण-पत्र के लिए लिखा गया है। दोनों विभाग आपसी समन्वय से इन 19 चौराहों का सुंदरीकरण कराएंगे और आधे-आधे चौराहों की जिम्मेदारी दोनों विभाग संभालेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में तावड़े से विधायकों ने बताई अपनी 'मजबूरी':UGC और UPI को लेकर जताई चिंता, बोले- अधिकारी सिफारिश नहीं सुनते
    Next Article
    कन्नौज में पेड़ से टकराई कार, 2 युवकों की मौत:टक्कर के बाद शीशा तोड़कर सड़क पर गिरा युवक, CCTV में कैद हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment