Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में शादी के 17वें दिन दुल्हन गहने-नकदी लेकर फरार:पति की शिकायत पर पुलिस तलाश में जुटी, सीतापुर की है युवती

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के 17 दिन बाद दुल्हन लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक युवक की शादी सीतापुर निवासी युवती की शादी 8 मार्च को धूमधाम से हुई थी। शादी साढ़ कस्बे के एक गेस्ट हाउस में हुई। इसका पूरा खर्च लड़के पक्ष ने उठाया था। शादी के कुछ ही दिन बाद मामला उस समय उलझ गया, जब दुल्हन ने चौथे दिन थाने पहुंचकर पति पर मारपीट और जेवर छीनने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में जेवर लौटाने की बात पर वह मान गई और ससुराल वापस आ गई। परिवार के अनुसार, 24 मार्च की आधी रात जब घर के सभी लोग सो रहे थे, तभी दुल्हन ने मौका पाकर अलमारी के लॉकर में रखे करीब 13 लाख रुपये के गहने और लगभग 2.50 लाख रुपये नकद समेटे और चुपचाप फरार हो गई। अगली सुबह जब परिजन जागे तो अलमारी खुली देख उनके होश उड़ गए। गहने। नकदी गायब मिलने पर दुल्हन के फरार होने का पता चला। पीड़ित पति ने साढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी का बयान थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह के अनुसार, मामला जानकारी में आया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस टीम की मदद से दुल्हन की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में महिला पुलिस की बाइक रैली:मिशन शक्ति फेज-5 के तहत निकाली गई जागरूकता यात्रा, हेल्पलाइन नंबर बताकर महिलाओं को किया प्रेरित
    Next Article
    उद्योग बंधु बैठक में सड़क, सुरक्षा, बिजली पर निर्देश:रामपुर विकास भवन में उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment