Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा:बाल-बाल बचे छात्र-छात्राएं, नहीं हुई मरम्मत; BEO बोले- अभी मीटिंग में हुई, बाद में देखूंगा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मॉडल प्राइमरी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिर गया। छात्र-छात्राएं बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने स्कूल में न जाने देने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन मौके पर कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। लगभग दो घंटे बाद ग्रामीण माने और स्कूल में एक्जाम शुरू हुए। घटना घाटमपुर तहसील क्षेत्र के जहांगीराबाद स्थित मॉडल प्राइमरी स्कूल में शनिवार सुबह हुई। 2025 से अधिकारियों को मरम्मत के लिए लेटर लिख रहे प्रधानाचार्य पुष्पा ने बताया- मैं सन 2025 से लगातार अधिकारियों को पत्र लिखकर भवन के जर्जर होने की जानकारी दे रही हूं, लेकिन अभी तक भवन का मरम्मत कार्य पूरा नहीं हुआ। शनिवार सुबह रोज की तरह स्कूल खुला, बच्चे आए तभी अचानक तीसरी कक्षा की छत से कुछ टुकड़े अचानक गिरने लगे। इस दौरान छत के नीचे बैठे छात्र व छात्राएं बाल बाल-बच गए। छत गिरने की सूचना पर अभिभावक स्कूल पहुंचे और बच्चों को स्कूल के अंदर जाने से मना कर दिया। अभिभावकों का कहना है- स्कूल का पूरा भवन जर्जर है। अगर हमारे बच्चे को कुछ हो गया तो जिम्मेदार कौन होगा। लगभग दो घंटे तक स्कूल के बाहर हंगामा चलता रहा। इसके बाद प्रधानाचार्य पुष्पा के समझाने पर अभिभावक माने और कक्षा पांचवीं के एक्जाम शुरू हुए। SDM बोले - जानकारी मिली थी घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने बताया- घटना की सूचना मिली थी। एबीएसए से मौके पर पहुंचकर जांच करने के लिए बोला है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पतारा खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया- मैं एक मीटिंग में कानपुर आया हूं। वापस पहुंचकर विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण करूंगा। विद्यालय की रिपेयरिंग के लिए बजट आवंटित हो चुका है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, तब तक बच्चों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में दो को गोली लगी, अस्पताल में भर्ती; 2 भाइयों की हत्या की थी
    Next Article
    संतकबीर नगर में धड़ल्ले से चल रहीं भूसा मशीनें:चिंगारी से फसलों में आग का खतरा, SDM बोले - जानकारी नही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment