Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में रविवार को एक दर्जन इलाकों बिजली का शटडाउन:पेड़ों की छंटाई और मरम्मत कार्य के चलते 6 घंटे तक रहेगी अपूर्ति बाधित

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 6 घंटे तक बिजली का शटडाउन लिया जाएगा। बिजली विभाग केस्को द्वारा पेड़ों की छंटाई, डबल पोल स्ट्रक्चर और लाइन शिफ्टिंग का काम कराया जाएगा। बिजली मरम्मत में 45 कर्मचारी कार्य में लगाए गए हैं। इन इलाकों में रहेगा शटडाउन औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रोज गार्डन, पानी की टंकी, फजलगंज, गुरु नानक मार्केट और माय कार शोरूम के आसपास सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहेगा। सतबरी, स्वर्ण जयंती विहार, गंगापुर, कोयला नगर, चौकी सनिगवां और बीमा चौराहा क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती होगी। अलादाद, दुर्गा मंदिर, दरगाह शरीफ और सिद्धनाथ घाट के आसपास सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। एलपीजी-2, एलपीजी-3 और मीता सराय में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। पानी की टंकी, राम जानकी और विधुत कॉलोनी उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक शटडाउन रहेगा। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिल्कीपुर सर्किल में नया थाना, पांच चौकियां स्थापित होंगी:क्षेत्राधिकारी अजय सिंह ने किया निरीक्षण, कानून व्यवस्था होगी मजबूत
    Next Article
    गोरखपुर में सुबह के समय गर्मी और उमस बढ़ी:कल बारिश के आसार, 20 km की गति से चल सकतीं हैं हवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment