Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में लोगों ने डीसीएम चालक को पीटा:बेहोश होने पर होमगार्ड ने सड़क के किनारे लिटाया, कार में टक्कर लगने पर हुई मारपीट

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में कार सवारों ने डीसीएम चालक को केबिन से खींचकर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि डीसीएम चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार में टक्कर मार दी थी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और कार सवारों ने चालक पर हमला कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच बाद में समझौता हो गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पूरा मामला बर्रा बाईपास पर यादव मार्केट पुलिस चौकी के सामने का है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… पिटाई से बेहोश हुआ डीसीएम चालक वीडियो में दिख रहा है कि 3 युवक एक डीसीएम चालक को केबिन से बाहर खींचते हैं। इसके बाद उसकी पिटाई करते हैं। मारपीट के दौरान चालक बेहोश हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद होमगार्ड और राहगीरों ने उसके हाथ-पैर पकड़कर उसे सड़क किनारे लिटाया। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया- मंगलवार दोपहर नौबस्ता बाईपास से बर्रा बाईपास के बीच डीसीएम और एक कार की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में कार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार सवार लोग बर्रा बाईपास के पास डीसीएम चालक कश्यप की गाड़ी रोककर उसे केबिन से नीचे खींच लाए और मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां बाद में आपसी समझौता हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रसोई गैस सिलेंडर न मिलने पर दिल्ली-मेरठ रोड जाम:गाजियाबाद में एजेंसी के बाहर प्रदर्शन, उपभोक्ता बोले-बुकिंग के बाद भी नहीं मिला
    Next Article
    श्री सदगुरु गौ सेवा केंद्र का वार्षिक उत्सव संपन्न:गौ माताओं को 108 व्यंजनों का लगा भोग, 30 सालों से लगातार चल रही है सेवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment