Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में LED बल्ब फैक्ट्री में भीषण आग लगी:फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंचीं, आसपास के घरों को भी खाली कराया

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक LED बल्ब की फैक्ट्री में सोमवार रात भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की आशंका है। देखते ही देखते चंद मिलट में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री मालिक और मोहल्ले के लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत से करीब एक घंटे के प्रयास से आग पर काबू पाया। एहतियातन आसपास के घरों को भी खाली कराया गया था। घटना किदवई नगर थाना क्षेत्र के सफेद कॉलोनी लुधौरा की है। तीन मंजिला बिल्डिंग में फैक्ट्री और 12 किराएदार थे लुधौरा निवासी राम विलाश शर्मा ने बताया कि उनका तीन मंजिला मकान है। इसमें उनके दो बेटे जसवीर और बलवीर के परिवार के साथ ही 12 किराएदार रहते हैं। बेटे जसवीर का ग्राउंड फ्लोर पर एलईडी बल्ब का कारखाना है। रात करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट से बल्ब फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। ग्राउंड फ्लोर पर आग बढ़ती देख जसबीर और बलवीर के परिवार के साथ ही सभी किराएदारों ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्राउंड फ्लोर धू-धू कर जलने लगा। आग इतनी तेज थी कि आसपास के भी कई लोग अपने घर से बाहर परिवार समेत आ गए। फैक्ट्री मालिक बोले- लाखों रुपए का नुकसान हुआ आग पर काबू पाने के बाद भी फायर ब्रिगेड ने चौतरफा पानी की बौछार मारकर पूरे मकान को ठंडा किया। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि आग की चपेट में आने से पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई है। लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत से आग को फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने काबू पा लिया है। फिर मकान काे पूरी तरह से ठंडा किया गया। जिससे कि दोबारा आग नहीं धधके और मकान में रहने वाले लोग भीतर दाखिल हो सकें। मकान की दीवारों में दरार पड़ गई जसबीर ने बताया कि आग की चपेट में आने से पूरी फैक्ट्री तो जलकर राख हो ही गई। इसके साथ ही उनके घर और कई किराएदारों की गृहस्थी भी आग और धुआं की चपेट में आने से बेकार हो गई हैं। आग की लपटें इतनी तेज थी कि ग्राउंड फ्लोर पूरा आग का गोला बन गया था। आग बुझने के बाद मकान की दीवारों में दरार पड़ गई हैं। फिलहाल मकान में रहने वाले सभी लोगों को फायर ब्रिगेड ने जांच होने तक बाहर रहने की नसीहत दी है। कांग्रेस नेता बोले- सतर्कता से बड़ा हादसा टला कांग्रेस नेता विकास अवस्थी ने बताया कि रात 9 बजे के बाद शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगी थी। आग लगते ही सभी लोग बाहर भागकर खुद को सुरक्षित किया। समय रहते फायर ब्रिगेड और क्षेत्रीय लोगों की सतर्कता से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया है। आग पर काबू पाने के बाद भी फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और अफसर जांच में जुटे हुए हैं। आग लगने के बाद सबसे पहले बिजली काटी गई और फिर तेजी से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवार के साथ हम लोग सहयोग के लिए खड़े हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सेंट पैट्रिक्स स्कूल पर 5 लाख का जुर्माना:DM के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई, यूनिफार्म और बुक्स की मनमानी बिक्री का मामला
    Next Article
    एमपी–एमएलए कोर्ट ने सपा सांसद को किया तलब:अलीगढ़ से महाराणा सांगा पर विवादित टिप्पणी के मामले में रामजीलाल सुमन को भेजा नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment