Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में जर्जर मकान ढहा, 4 लोग दबे:मलबे की चपेट में आए दुकानों के माल और 4 वाहन; पुलिस और SDRF ने किया रेस्क्यू

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सोमवार रात एक जर्जर मकान ढह गया। मकान के निचले हिस्से में चाय की दुकान और मोबाइल, बेल्ट-पर्स की दुकान थी। हादसे के समय वहां कुछ लोग मौजूद थे। चार लोग मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम पहुंच गई। रात तकरीबन 10 बजे के बाद बेकनगंज स्थित 99/89 नंबर का मकान, जो जर्जर स्थिति में था, अचानक ढह गया। मकान का बड़ा हिस्सा सड़क और बगल की गली की तरफ भरभरा कर गिर गया। दुकान के आसपास कुछ लोग मौजूद थे, वहीं नीचे चाय की दुकान पर भी लोग चाय पी रहे थे। हादसे में चार लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने किनारे के हिस्से से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन लोगों को मामूली चोट आई है। इनमें रियाज और मोहम्मद मंसूर के भाई मंजूर, जिनकी पान की दुकान थी, घायल हो गए। उनके पैर और कमर में चोट आई है। चार थानों का फोर्स और एसडीआरएफ टीम पहुंची सूचना के बाद बेकनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी समेत चार थानों बजरिया, सीसामऊ, बेकनगंज और चमनगंज का फोर्स भी पहुंचा। कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। मलबा सड़क के दोनों ओर फैल गया, जिसकी वजह से रूपम टॉकीज के पास से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। जेसीबी से हटाया गया मलबा जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया गया। मोहम्मद मंसूर, जिनकी बेल्ट-पर्स की दुकान थी, उनका माल मलबे में दब गया। इलाके की बिजली सप्लाई बंद कराकर आसपास के तार कटवाए गए, इसके बाद मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। दुकान में माल दबा और चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए जर्जर मकान गिरने से दुकान में रखा सामान दबकर नुकसान हुआ है। इसके साथ ही मलबे में चार बाइक भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। बेल्ट की दुकान के मालिक मोहम्मद मंसूर ने बताया, “मेरी 42 साल से दुकान है। मकान में कोई नहीं रहता था, लेकिन नगर निगम ने इसे जर्जर घोषित कर दिया था। इसके बावजूद दीवारें नहीं हटवाई गईं। अचानक आवाज आई और दीवार भरभराकर गिर गई। मकान में ताला बंद था एसीपी अमरनाथ ने बताया कि बेकनगंज स्थित यह मकान जर्जर हालत में था। मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद के चलते इसमें ताला लगा था। नगर निगम ने भी इसे खतरनाक घोषित कर दिया था। मकान में कोई नहीं रहता था, केवल कुछ दुकानें थीं। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, कोई जनहानि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव, VIDEO:कन्हैया मित्तल ने भजन गाए, भीड़ को काबू करने में पुलिस के पसीने छूटे
    Next Article
    लखनऊ में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की प्रक्रिया शुरू:कंसल्टेंट नियुक्त किया जाएगा, 200 करोड़ रुपए से किया जाना है प्लांट का निर्माण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment