Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में हाथों में कड़ा-कलावा देख लाठी-डंडों से पीटा:बोले- तुम हिंदू हो तुमको और मारेंगे... यह उत्तम नगर नहीं है, दो पक्ष आए सामने

    22 hours ago

    2

    0

    यह दिल्ली का उत्तम नगर नहीं है और तुम हिंदू हो… हाथ में कलावा और कड़ा देख कर यह बाते कहते हुए कार सवार विशेष समुदाय दबंगो ने स्कूटी सवार दोस्तों की लाठी–डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें युवक की आंख में गंभीर रूप से चोट लग गई। इसके बाद दंबगों ने ईंट–पत्थर चलाए। शोर-शराबा सुन राहगीरों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। विवाद का कारण स्कूटी से कार में टक्कर लगना बताया जा रहा है। वहीं अराजक तत्वों ने दो समुदाय के बीच विवाद की सूचना फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की, गनीमत रही कि पुलिस फोर्स ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। फिलहाल, किदवई नगर पुलिस 3 नामजद समेत एक अन्य महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गाड़ी में टक्कर लगने से शुरू हुआ झगड़ा जूही लाल कॉलोनी निवासी राहुल कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार रात वह स्कूटी से अपने दोस्त आकाश के साथ किसी काम से किदवई नगर की तरफ जा रहे थे। तभी विश्वास गार्डन के सामने स्कूटी मोड़ने के दौरान एक कार में टक्कर हो गई। कार सवार दबंग शमशाद, नौशाद, सरताज व एक अन्य महिला कार से उतरी और गाली–गलौज करने लगी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने हाथ में कलावा व कड़ा देख तो बोले कि तुम हिंदू हो तुमको और मारेंगे… फिर सभी ने लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बचाने आए दोस्त आकाश सचान से भी मारपीट की। हमलावरों के ईंट-पत्थर भी चलाए, इसके बाद डंडों से उसकी पिटाई की, जिससे उसके आंख व नाक से खून आ गया। वहीं कुछ ही देर में विवाद की सूचना में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। माहौल बिगड़ने से पहले पुलिस फोर्स पहुंची और हालातों को संभालाने के साथ लोगों को शांत कराया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हिजबुल्लाह और ईरान द्वारा संचालित 'आतंकवादी नेटवर्क' को किया खत्म', UAE का बड़ा दावा
    Next Article
    आदित्य धर की लिखी स्क्रिप्ट्स चुराकर हिट फिल्में बनीं:शूटिंग से पहले कई प्रोजेक्ट बंद हुए, डिस्लेक्सिया बीमारी को हराकर बने बॉलीवुड के धुरंधर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment