Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गंगा में नहाने गए 2 छात्र डूबे:नाविकों ने एक की बचाई जान, दूसरे का शव बरामद; वेट लिफ्टिंग करने गए थे

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के ग्रीन पार्क से वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग ले रहे दो छात्र सोमवार शाम परमट मंदिर दर्शन करने के बाद गंगा में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों बीच धारा की ओर बढ़ गए और गहराई में पहुंचकर डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद नाविकों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और 17 वर्षीय एक छात्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि दूसरा छात्र तेज बहाव और गहराई के कारण लापता हो गया। सूचना मिलते ही एसीपी कर्नलगंज और ग्वालटोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 16 वर्षीय छात्र का शव बरामद कर लिया गया। कम पानी के कारण आगे बढ़े, गहराई में फंसे घाट किनारे मौजूद लोगों के अनुसार, नदी में पानी कम होने की वजह से दोनों छात्र आगे की ओर बढ़ते चले गए। अचानक गहराई आने पर वे संभल नहीं सके और डूब गए। पहले देखिए 3 तस्वीरें… ग्रीनपार्क स्थित वेट लिफ्टिंग एकेडमी जाता था बाबूपुरवा के ढकनापुरवा निवासी मनोज सोनवानी लोडर चालक हैं। उनके परिवार में पत्नी सुमन, बेटी सिमरन और 16 वर्षीय इकलौता बेटा आदित्य सोनवानी था। आदित्य 11वीं कक्षा का छात्र था। पिता मनोज ने बताया-पिछले 15 दिनों से आदित्य ग्रीन पार्क में वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग लेने जा रहा था, जहां उसकी दोस्ती परेड के चंद्रेश्वर हाता निवासी 17 वर्षीय अनुराग कश्यप से हो गई थी। सोमवार शाम आदित्य रोज की तरह ग्रीन पार्क जाने के लिए घर से निकला था। घाट के किनारे बैग रखकर नहाने चले गए दोस्त अनुराग ने बताया- आदित्य ने एकेडमी जाने से पहले परमट घाट चलकर गंगा में नहाने की बात कही थी। इस पर हम दोनों साइकिल से परमट घाट पहुंचे। घाट किनारे एक किशोर को साइकिल और बैग की देखरेख करने के लिए कहकर हम दोनों गंगा में नहाने चले गए। अनुराग के मुताबिक, नदी में पानी कम होने की बात कहते हुए आदित्य आगे चलकर नहाने लगा। इस दौरान हम दोनों पैदल गंगा पार कर कटरी की ओर बढ़ने लगे। कुछ ही देर बाद आगे चल रहा आदित्य अचानक गहराई में चला गया। उसे बचाने के लिए जैसे ही मैं आगे बढ़ा, मैं भी गहराई में फंसकर डूबने लगा। घाट किनारे मौजूद नाविकों ने दोनों को डूबता देख तुरंत मुझे बाहर निकाल लिया और आदित्य की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी पर एसीपी कर्नलगंज चित्रांशु गौतम और ग्वालटोली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की, करीब एक घंटे बाद आदित्य का शव बरामद कर लिया। आदित्य का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्वालटोली पुलिस ने आदित्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से आदित्य की साइकिल व बैग बरामद किए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में जल जीवन मिशन की टंकी गिरी:मलबे में दबे 7 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, 4 साल पहले बनी थी
    Next Article
    लालगंज में कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, VIDEO:बाबूगंज बाजार से लौटते समय हादसा, परिवार सुरक्षित; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment