Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में फर्जी फर्म बनाकर ठगी, FIR:युवक को 'राजा मिश्रा' बनाकर फर्जी जीएसटी फर्म से लेन-देन

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और जालसाजी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसे फर्जी दस्तावेज बनाकर 'राजा मिश्रा' नाम दिया गया और उसके नाम पर फर्जी जीएसटी फर्म तथा बैंक खाते खोलकर ठगी की गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित शहनवाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किराए के मकान की तलाश में था, तभी उसकी मुलाकात पप्पू उर्फ महफूज आलम से हुई। महफूज ने उसे मकान दिलाने के साथ बीमा कराने का लालच दिया। आरोप है कि महफूज आलम ने शहनवाज का वोटर आईडी कार्ड ले लिया और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इन दस्तावेजों में शहनवाज की फोटो का इस्तेमाल करते हुए 'राजा मिश्रा' के नाम से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाए गए। इसके बाद, इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक फर्जी फर्म और बैंक खाता भी खुलवाया गया। इन फर्जी फर्मों का उपयोग जीएसटी लेनदेन के लिए किया गया। पीड़ित के अनुसार, जब उसने 'राजा मिश्रा' के नाम से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से मना किया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शहनवाज ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसमें आरोपी के परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। आरोपियों ने शहनवाज के बैंक खाते, चेकबुक और अन्य दस्तावेज अपने पास रख लिए थे। उसके खाते में किसी अन्य व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी दर्ज करा दिया गया था। डर के कारण शहनवाज चुप रहा, लेकिन बाद में अखबारों और खबरों से उसे इस तरह के फर्जीवाड़े की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने पूरे मामले का खुलासा किया। उसे अब मकान से निकालने और चुप रहने की धमकी भी दी जा रही है। मुख्य आरोपी महफूज आलम पर 1600 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार है। इस मामले में कई विभाग जांच में जुटे हैं। महफूज के खिलाफ जाजमऊ और चकेरी सहित अन्य थानों में आधा दर्जन मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दस्तावेजों की सत्यता खंगाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अगर कंटेंट क्रिएशन में है करियर बनाना:तो CSJMU का ये कोर्स देगा आपको पहचान, 12वीं के बाद ऐसे बदलें अपनी राह
    Next Article
    सीतापुर में नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, मौत:दोस्तों संग नहाते समय हुआ हादसा, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment