Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ड्राइविंग सीखते समय कार नाले में गिरी:पति-पत्नी बाल-बाल बचे, स्थानीय लोगों ने निकाला

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में केडीएमए स्कूल के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे नाले में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में पति-पत्नी सवार थे। पत्नी कार चलाना सीख रही थी, तभी संतुलन बिगड़ गया। जानकारी के अनुसार, श्याम नगर निवासी दंपति दोपहर करीब 2 बजे केडीएमए स्कूल के पास खाली सड़क पर कार चलाने का अभ्यास कर रहे थे। पत्नी ड्राइविंग सीट पर थी, जबकि पति बगल में बैठकर उसे कार चलाना सिखा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अभ्यास के दौरान अचानक कार की रफ्तार बढ़ गई और महिला ने घबराहट में ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क किनारे बने करीब 6 फुट गहरे नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता कार के नाले में गिरते ही तेज आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय युवकों ने बिना समय गंवाए नाले में उतरकर कार के दरवाजे खोले और अंदर फंसे दंपति को बाहर निकाला। गनीमत रही कि कार सीधी गिरी थी, जिससे दोनों को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने नाला ढकने की उठाई मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि केडीएमए स्कूल के पास की सड़क पर अक्सर लोग वाहन चलाना सीखते हैं, लेकिन सड़क किनारे नाला खुला होने से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से नाले को कवर करने की मांग की है। रावतपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 112 नंबर डायल पर सूचना मिली थी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सनबीम स्कूल में प्रिंसिपल की बदसलूकी पर एबीवीपी का प्रदर्शन:पुलिस से धक्का-मुक्की, स्टाफ से नोकझोंक; प्रिंसिपल ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
    Next Article
    दवा का ओवरडोज खाकर गर्भवती ने जान दी:झांसी में 2 साल पहले हुई थी शादी, मां बोली- पति शक करता था, बेटी की हत्या हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment