Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बेटी के जन्मदिन पर पिता ने किया सुसाइड:कोचिंग से लौटी बेटी ने फंदे से देखा, शराब को लेकर पत्नी से हुआ था विवाद

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सेन पश्चिम पारा में रविवार को बेटी के जन्मदिन पर एक पिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को शराब पीने को लेकर अधेड़ का पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी अपनी बड़ी बेटी को लेकर देवकी नगर स्थित मायके चली गई थी। छोटी बेटी का जन्मदिन था और वह कोचिंग गई हुई थी। वापस लौटने पर बेटी ने पिता को फंदे से लटका देखा। घटना के बाद घबराई बेटी ने मां को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शराब पीने से मना करने पर अक्सर पीटता था सेन पश्चिम पारा निवासी 50 वर्षीय बुद्धि प्रकाश जाजमऊ स्थित एक लेदर फैक्ट्री में काम करते थे। परिवार में पत्नी रेखा, बड़ी बेटी खुशी और छोटी बेटी बेबो थीं। बुद्धि प्रकाश के साले संजय ने बताया कि बहनोई शराब का अधिक सेवन करते थे। इसको लेकर बहन रेखा विरोध करती थीं, जिस पर वह अक्सर उनके साथ मारपीट भी करते थे। शनिवार को भी बुद्धि प्रकाश नशे की हालत में घर पहुंचे थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और उन्होंने रेखा के साथ मारपीट की। इसके बाद रेखा अपनी बड़ी बेटी खुशी को लेकर मायके चली गई थीं। रविवार को छोटी बेटी बेबो का जन्मदिन था और घर में जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बेबो और एक किराएदार का फोन आया कि बुद्धि प्रकाश ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शराब को लेकर पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में तापमान 42 डिग्री पार:भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, सड़कों पर सन्नाटा
    Next Article
    रेस्टोरेंट पर बम चलाने वाले की क्रिमिनल हिस्ट्री:11वीं की छात्रा को सरेआम कार में अगवा करने में भी हुआ था नामजद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment