Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में अचानक बदला मौसम, आंधी के साथ बूंदाबांदी:सुबह के समय बादल छाए, 9 डिग्री गिरा दिन का तापमान

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था लेकिन बारिश के बाद पारा गिरकर करीब 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूरे प्रदेश बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। 2 दिन बाद इसका असर कम होने लगेगा। गर्मी और उमस से मिली राहत पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी और उमस से लोग परेशान थे, हालत इस कदर थी, पारा 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। लेकिन आज की बूंदाबांदी ने राहत पहुंचाई है। लोग सड़कों पर निकल कर हल्की नमी और ठंडक महसूस कर रहे है। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने इस सुहावने मौसम का आनंद लिया। क्यों बदला मौसम, जानिए मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज से अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर यूपी तक दिख रहा है। पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ बारिश का दौर पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। आज और कल इसका इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। बारिश से अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। आंधी से गेहूं, अरहर की फसल को होगा नुकसान, कैसे बचाव करें? कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवा का असर रबी, जायद और बागवानी फसलों पर पड़ सकता है। इस समय अरहर, सरसों, चना, मटर, मूंग और मूंगफली में फलियां बन रही हैं। दाने भर रहे हैं। तेज हवा चलने से फलियां फट सकती हैं। दाने झड़ सकते हैं। गेहूं की फसल भी तेज हवा से गिर सकती है, जिससे पैदावार कम होने का खतरा है। सब्जियों में भिंडी, टमाटर, लौकी, खीरा, तरबूज, खरबूजा, बैंगन और मिर्च के फूल और छोटे फल गिर सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि जो फसल पक चुकी है, उसकी तुरंत कटाई कर लें और उसे सुरक्षित जगह पर रखें। खेतों में पानी जमा न होने दें, इसके लिए जल निकास की सही व्यवस्था करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर लखनऊ में राष्ट्रीय वानिकी संवाद:शनिवार को सीएम करेंगे शुभारंभ,इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यशाला, वनों के संरक्षण, अर्थव्यवस्था और तकनीकी सुधारों पर होगा विचार-विमर्श
    Next Article
    मेरठ में MSME को डिजिटल बढ़त देने TEAM कार्यशाला:छोटे उद्योगों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment