Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आंधी-बारिश से ऑटो पर पेड़ गिरा,3 की मौत:झांसी-जालौन और ललितपुर में जमकर ओले गिरे; लखनऊ में बरसात हो रही

    17 hours ago

    1

    0

    यूपी में एक बार फिर मौसम बिगड़ गया है। शनिवार शाम कानपुर, ललितपुर, झांसी और जालौन में जमकर ओले गिरे। बेमौसम बारिश का कानपुर में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। यहां धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई। हैलट अस्पताल में पानी भर गया। गोविंद नगर, काकादेव में कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। दीवारें ढह गईं। इससे ट्रैफिक थम गया। काकादेव में बरगद का पेड़ चलती ऑटो पर गिर पड़ा। इससे ऑटो ड्राइवर और एक 60 साल की महिला की मौत हो गई। महिला अपनी बेटी के साथ दवा लेने गई थीं। वहीं, गुजैनी हाईवे पर बाइक फिसल गई। पीछे से आए वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, 5 अप्रैल तक जिले का मौसम बिगड़ा रह सकता है। उधर, जालौन की माधौगढ़ तहसील में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। सड़क और खेतों में ओलों की चादर बिछ गई। इससे खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद हो गईं। लखनऊ में भी शाम से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ समय तक 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली भी गिर सकती है। लखनऊ में 1 मार्च से अभी तक कुल 19.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य से 165 फीसदी अधिक है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 7.3 मिलीमीटर है। आज 35 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जिलों के मौसम की तस्वीरें देखिए… शहरों के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम- 48 घंटे में होर्मुज खोलो:बोले- अब समय खत्म हो रहा, नहीं माने तो तबाह कर देंगे
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:भदोही में पूर्व प्रमुख के भतीजे ने घर पर लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment