Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आज 9 इलाकों में बिजली शटडाउन:केबल डालने और RMU काम के चलते 3 से 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बाधित

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर में गुरुवार को बिजली विभाग केस्को की ओर से अलग-अलग इलाकों में शटडाउन लिया जाएगा। AB केबल डालने और RMU कार्य के चलते शहर के 9 क्षेत्रों में 3 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मरम्मत कार्य के लिए करीब 30 कर्मचारियों की टीम फील्ड पर तैनात रहेगी। केस्को ने लोगों से अपील की है कि बिजली से जुड़े जरूरी कार्य समय रहते निपटा लें। विभाग का कहना है कि काम पूरा होते ही आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी। इन इलाकों में रहेगा शटडाउन स्वराज नगर और आलीशान क्षेत्र में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सर्वोदय नगर, लाजपत नगर और रणजीत नगर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सेंट्रल पार्क और गीता पार्क क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी। आचार्य नगर में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। सिंहपुर क्षेत्र में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, सभी क्षेत्रों में मरम्मत और लाइन सुधार का काम तेजी से कराया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सुबह से ही घटा के साथ खिली धूप:हवा चलने से कम रहेगा गर्मी का असर, वायु गुणवत्ता में भी सुधार
    Next Article
    DDU में 5 दिन पहले ही बंटा BA.LLB का पेपर:पैकेट 'रिफ्यूजी लॉ' का, अंदर निकला 'इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन' का पेपर; एग्जाम कैंसिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment