Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के रावतपुर में क्लीनिक में मारपीट:दबंगों ने की तोड़फोड़, मरीज घायल; CCTV में कैद घटना

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के रोशन नगर इलाके में दबंगों की दबंगई सामने आई है। सोमवार को कुछ युवक एक मेडिकल क्लीनिक में घुस गए और जमकर मारपीट व पथराव किया। इस दौरान क्लीनिक में मौजूद एक मरीज घायल हो गया, जबकि अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी घटना क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोमवार रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पीड़ित संचालक ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। सैलून में कहासुनी के बाद क्लीनिक पर हमला रोशन नगर निवासी सादाब अहमद इलाके में ‘संजीवनी क्लीनिक’ का संचालन करते हैं। सादाब के मुताबिक, सोमवार को वह पत्नी के साथ बेटे के बाल कटवाने पास के एक सैलून में गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर सैलून संचालक से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद सैलून संचालक अपने पांच साथियों के साथ क्लीनिक पहुंच गया। वहां पहुंचते ही युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और क्लीनिक में घुसकर मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने तोड़फोड़ की और बाहर से पथराव भी किया। मरीज घायल, उपकरण और फर्नीचर क्षतिग्रस्त क्लीनिक संचालक ने बताया कि हमले के वक्त अंदर एक मरीज मौजूद था, जिसे पथराव में चोट लग गई। क्लीनिक के शीशे टूट गए और जांच उपकरण व फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचा। पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फुटेज में कई युवक क्लीनिक में घुसकर हंगामा और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मामले में रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। वायरल वीडियो को भी संज्ञान में लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में भाजपा उपाध्यक्ष से 50 हजार की रंगदारी मांगी:खुद को पत्रकार बताने वाले पर धमकी देकर वसूली का केस दर्ज
    Next Article
    शुक्लागंज में गंगा कटान रोकने का अभियान:350 मीटर क्षेत्र में चल रहा मेगा प्रोजेक्ट, स्थानीय लोग बोले काम मजबूती से हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment