Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के किदवई नगर में मकान में भीषण आग:8 लोगों को किया गया रेस्क्यू, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के किदवई नगर इलाके के वाई ब्लॉक में सोमवार रात एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। आग की ऊंची लपटों और घने धुएं के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई थी और मकान के अंदर कई लोग फंस गए थे। 1 घंटे के रेस्क्यू में 8 लोगों को निकाला गया दमकल कर्मियों ने जोखिम उठाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मकान में फंसे 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते बचाव होने से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दमकल टीम ने मकान को चारों तरफ से घेरकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लगातार पानी की बौछारों के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। आग बुझाने में एक घंटे से अधिक समय लगा। शॉर्ट सर्किट की आशंका आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या बिजली की तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश पाठक आज सपा में होंगे शामिल:शाहाबाद से भाजपा और निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं
    Next Article
    इटावा में महिला से 8 लाख की ठगी:डॉलर भेजने का झांसा देकर, साइबर पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment