Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:नहर विभाग की जमीन पर बने मकान ध्वस्त, 50 बवालियों पर केस; D-80 गैंग बेच रहा गांजा

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर की कल (बुधवार) की 10 बड़ी खबरें…कल्याणपुर में नहर विभाग की जमीन पर बने मकान को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। महाराजगंज में हुए बवाल के बाद पुलिस ने 3 नामजद समेत 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, सांसद रमेश अवस्थी ने कहा- सेंट्रल स्टेशन को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. 12वीं पास रोहित अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का सरगना: आहूजा दंपति गैंग के मेंबर; 1000 पन्नों की चार्जशीट में 40 गवाह बनाए कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ रावतपुर पुलिस ने एक हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। चार्जशीट में 10 डॉक्टरों समेत 40 लोगों को गवाह बनाया गया है। गिरोह का सरगना इंटर पास रोहित तिवारी को बनाया गया है, जबकि डॉ. प्रीति आहूजा उनके पति डॉ. सुरजीत आहूजा समेत अन्य लोग गैंग मेंबर बनाए गए है। पढ़िए पूरी खबर… 2. वैन की टक्कर से लेखपाल के पिता की मौत: रिश्तेदार का टूटा पैर, बाइक पंचर होने पर पैदल जा रहे थे नौबस्ता एलिवेटेड पुल पर बुधवार शाम 6 बजे तेज रफ्तार वैन की टक्कर से 60 वर्षीय वैधनाथ वर्मा की मौत हो गई, जबकि उनके रिश्तेदार मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट से अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे थे। सिमरा गांव के पास बाइक पंचर होने पर वे पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से आई वैन ने टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर… 3. गोलू हत्याकांड में बवाल करने वालों पर FIR: संगठन के 3 लोग नामजद, 50 अज्ञात पर केस; नए थाना प्रभारी ने घटनास्थल देखा महाराजगंज में मांस की दुकान को लेकर हुए विवाद के बाद भड़की हिंसा और गोलू हत्याकांड के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है। मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने तीन नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव में तनाव को देखते हुए एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है। पढ़िए पूरी खबर.. 4. दलेलपुरवा में सड़कें टूटीं, रास्तों पर कूड़े के ढेर: कानपुर के वार्ड-83 का हाल, लोग बोले- शिकायत करो तो सिर्फ बहाने बताए जाते हैं कानपुर के वार्ड-83 दलेलपुरवा में विकास के दावे कूड़े के ढेर में दबे नजर आए। घनी मुस्लिम आबादी वाले इस इलाके में सड़कें उखड़ी और नालियां बजबजा रही हैं। गलियों में कई-कई दिनों तक कूड़ा पड़ा रहता है, सिल्ट से भरी नालियां बीमारी बांट रही हैं। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा में टीम जब वार्ड पहुंची तो लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं बताईं। पढ़िए पूरी खबर… 5. कर्नलगंज में D-80 गैंग के मेंबर बेच रहे मादक पदार्थ: पुलिस कमिश्नर की चेतावनी के बाद आया VIDEO, लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा कानपुर में पुलिस कमिश्नर की सख्ती के कुछ ही घंटे बाद कर्नलगंज क्षेत्र से मादक पदार्थों की बिक्री के दो वीडियो सामने आए हैं। एक में डी-80 गैंग के सदस्य खुलेआम नशीले पदार्थ बेचते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे में स्थानीय लोग एक कथित तस्कर को पकड़कर पुलिस के हवाले करते दिख रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। पढ़िए पूरी खबर… 6. सांसद ने रेलवे अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की: रमेश अवस्थी बोले- दिसंबर 2027 तक एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार होगा कानपुर सेंट्रल स्टेशन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सांसद रमेश अवस्थी ने रेलवे अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। करीब 600 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिसंबर 2027 तक कानपुर सेंट्रल एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होकर तैयार हो जाएगा। पढ़िए पूरी खबर… 7. कानपुर में 24 घंटे में चार लोगों ने किया सुसाइड: SSC की तैयारी कर रही छात्रा समेत 2 युवकों की मौत, एक मामले में हत्या का आरोप कानपुर में 24 घंटे के अंदर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। इनमें SSC की तैयारी कर रही एक छात्रा, सब्जी का ठेला लगाने वाला युवक और एक दूध कारोबारी शामिल हैं। वहीं चकेरी में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पढ़िए पूरी खबर 8. बीच सड़क भाभी की चप्पलों से पिटाई, 20 सेकेंड में मारे 10 थप्पड़, बेहोश होकर सड़क पर गिरी, देवर समेत 2 अरेस्ट गुजैनी में बीच सड़क एक विवाहिता की चप्पलों से पिटाई और कपड़े फाड़ने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि देवर और उसके दोस्त ने महिला व उसके पति के साथ मारपीट की। घटना के दौरान उनकी तीन साल की बेटी भी चोटिल हो गई, जबकि महिला बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए पूरी खबर… 9. कानपुर में शुरू हुआ UPCA का ट्रायल: 12 जिलों के 1700 से ज्यादा युवा फास्ट बॉलर पहुंचे, रडार गन और AI से होगा चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) का दो दिवसीय 'स्पीड हंट' ट्रायल कमला क्लब में शुरू हो गया। ट्रायल में 12 जिलों के 1700 से ज्यादा युवा तेज गेंदबाज हिस्सा ले रहे हैं। इस अभियान के जरिए प्रदेशभर से 35 प्रतिभाशाली फास्ट बॉलर्स का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए खिलाड़ियों की गेंदबाजी की रफ्तार रडार गन से मापी जा रही है। पढ़िए पूरी खबर 10. कल्याणपुर में नहर विभाग की जमीन पर चला बुलडोजर: अवैध कब्जे हटाए, पक्के और कच्चे निर्माण ध्वस्त कल्याणपुर में बुधवार दोपहर नहर विभाग की सरकारी जमीन पर सालों से किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला। नगर निगम और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आईआईटी सोसाइटी से टूटी पुलिया बम्बा रोड तक अभियान चलाकर पक्के और कच्चे निर्माण ध्वस्त कर दिए। प्रशासन ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आग के बाद भी नहीं जागा सिस्टम:सेवी ग्रैंड के बेसमेंट में 4 साल से चलता रहा बैंक्वेट हॉल
    Next Article
    कानपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार:बादलों ने रोकी धूप, उमस ने किया परेशान; पारा लुढ़का; 33 डिग्री रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment