Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:हाईवे पर पेट्रोल लूटा, मेट्रो की दुकानों में आग; पूर्व राष्ट्रपति ने मलवां का 5kg पेड़ा खरीदा

    4 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… गुजैनी एलिवेटेड पुल पर खराब खड़े पेट्रोल लदे टैंकर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। क्षतिग्रस्त टैंकर से पेट्रोल का रिसने लगा। ड्राइवर के बुलावे पर पहुंचे इलाके के लोग मदद के बजाए पेट्रोल लूटने लगे। कानपुर में मेट्रो के तीन स्टोरों में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। तेज धमाकों के साथ लपटें उठने लगीं। कानपुर में 14 साल पहले 4 बार कोर्ट के आदेश के बाद मकान खाली कराने पहुंची पुलिस को देख युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क आग लगा ली। इसके बाद नहर में छलांग लगा दी। सीएसए में चल रहे एमएसएमई एंटरप्रेन्योरशिप कांक्लेव में पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ठग्गू के लड्डू और सोहन पेड़ा पसंद आया, ट्रेड शो में स्टॉलों की तारीफ की। ऐसी ही 10 बड़ी खबरें देखने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें… सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1.कानपुर में पेट्रोल की लूट, VIDEO:टक्कर के बाद टैंकर से हुआ रिसाव, लोगों ने ड्रम-बाल्टी में भरा; पुलिस ने खदेड़ा कानपुर के गुजैनी एलिवेटेड पुल पर खराब खड़े पेट्रोल लदे टैंकर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया और उससे पेट्रोल का रिसाव होने लगा। चालक ने इलाकाई लोगों की मदद मांगी, लेकिन जैसे ही लोगों को पेट्रोल गिरने की जानकारी हुई तो हाईवे पर लूट मच गई। लोग ड्रम, बाल्टी में पेट्रोल भरकर दौड़ पड़े, इस पर तत्काल चालक ने पुलिस और कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए लोगों को खदेड़ा। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मौजूदगी में दूसरा टैंकर बुलवाकर पेट्रोल खाली कराने का काम शुरू कराया। पूरी खबर पढ़ें 2. कानपुर में लोग बोले- एजेंसी सिलेंडर ब्लैक में दे रही:सुबह 5 बजे से लाइन में लगे, कहा- गैस के लिए गरीब मर रहे, क्या हम आत्महत्या कर लें कानपुर में गैस की किल्लत लगातार बढ़ रही है। शहर में गैस के लिए सुबह 5 बजे से लाइने लगी हुई हैं। लाइन में खड़े लोगों ने बताया- गैस बुक करने के बाद, गैस डिलीवरी का मैसेज फोन पर आ जाता है, लेकिन सिलेंडर अभी तक नहीं आया है। लोगों ने कहा- गैस एजेंसी वाले गैस को ब्लैक में बेंच रहे हैं। हम लोग क्या आत्महत्या कर लें। एजेंसी पर लगी लाइनों में लोग परेशान नजर आए। पूरी खबर पढ़ें 3. शिवपाल के सामने भावुक हुईं नसीम सोलंकी:कानपुर में होली-ईद मिलन समारोह, शिवपाल बोले-पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं तो लाइन क्यों 'अगर पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है तो लोग लाइनों में क्यों लगे हैं। हकीकत यह है कि भाजपा ने केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को लूटने का काम किया है और जनता से सिर्फ झूठे वादे किए हैं। सपा और पीडीए के लोग एकजुट हैं। पीडीए के गठन से भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। 2027 में पीडीए की ही सरकार बनेगी।' यह बातें सपा के सीनियर लीडर शिवपाल सिंह यादव ने कानपुर में कहीं। वह यहां सीसामऊ की विधायक नसीम सोलंकी की ओर से होली और ईद मिलन समारोह में शामिल होने आए हुए थे। शिवपाल यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, जिसमें उन्होंने सपा पर प्रदेश को एटीएम कार्ड की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था,पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ही जनता को लूटने का काम किया है, जिससे लोग परेशान हो चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें 4.पूर्व राष्ट्रपति ने मलवां का 5 किलो पेड़ा खरीदा:रामनाथ कोविंद को ठग्गू के लड्डू और सोहन पेड़ा पसंद आया, ट्रेड शो में स्टॉलों की तारीफ की चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में चल रहे एमएसएमई एंटरप्रेन्योरशिप कांक्लेव के दूसरे दिन शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बुके देकर उनका स्वागत किया। प्रदेश भर से आए स्टार्टअप व उद्यमियों के स्टाल का उन्होंने निरीक्षण किया। फेमस व्यंजनों के स्टाॅल में उन्होंने ठग्गू के लड्‌डू और मलवां के सोहन पेड़े की तारीफ की। उन्होंने सोहन पेड़ा से पांच किलो पेड़ा पैक भी कराया। सोहन पेड़ा के मालिक सोहन लाल गुप्ता ने बताया- यह उनकी तीसरी पीढ़ी है। पूर्व राष्ट्रपति ने पेड़ा पैक कराया व 525 रुपए प्रति किलो के हिसाब से पेमेंट भी किया है।पूरी खबर पढ़ें 5. कानपुर में शॉर्ट-सर्किट से मेट्रो के तीन स्टोर जले:तेज धमाकों से गेस्ट हाउस तक पहुंची लपटें, 1 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू कानपुर में मेट्रो के तीन स्टोरों में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने स्टोर में रखे सामान को अपनी जद में ले लिया और तेज धमाकों के साथ ऊंची–ऊंची लपटें उठने लगी। स्टोर के पीछे स्थित गेस्ट हाउस को लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सूचना पर फजलगंज फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे में आग पर काबू पाया। पूरी घटना काकदेव स्थित मेट्रो स्टेशन की है। पूरी खबर पढ़ें 6.कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस को देख युवक ने लगाई आग:घर के पास नहर में कूदा, 14 साल पहले कोर्ट ने दिया था ऑर्डर कानपुर में 14 साल पहले 4 बार कोर्ट के आदेश के बाद मकान खाली कराने पहुंची हनुमंत विहार पुलिस को देख भवन स्वामी भड़क गया। पुलिस को देख युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क आग लगा ली, इसके बाद घर के पास गुजर रही नहर में छलांग लगा दी। यह देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में लोगों की मदद से युवक को नहर से निकाल कर उसे कांशीराम अस्पताल भिजवाया, जहां से उर्सला अस्पताल रेफर किया गया। पूरी खबर पढ़ें 7.बेटे के ससुरालीजनों की पिटाई से पिता की मौत:जाम में फंसने से देरी से पहुंचे कॉर्डियोलॉजी, नशा पर टोकने पर झगड़ा हुआ था गोविंद नगर में बेटे के ससुरालीजनों की पिटाई से वृद्ध पिता की मौत हो गई। आरोप है कि ससुरालीजनों ने बुजुर्ग के सीने में ताबड़तोड़ घूसों से वार कर मरणासन्न कर दिया। परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें गंभीर हालत में कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया। रामनवमी में शहर में लगे जाम के कारण परिजन डेढ़ घंटे बाद अस्पताल पहुंचे। तब तक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्ट भिजवाया। पूरी खबर पढ़ें 8.कानपुर से कोलकाता के लिए डायरेक्ट ट्रेन चलेगी:मुंबई रूट पर भी 3 स्पेशल गाड़ियां, गर्मी में सफर के दौरान इन ट्रेनों से राहत मिलेगी कानपुर में समर वेकेशन में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कानपुर से कोलकाता के लिए डायरेक्ट वीकली स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसके साथ ही कानपुर-मुंबई रूट पर भी तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। प्रयागराज डिवीजन के PRO अमित सिंह के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए ये गाड़ियां समर सीजन में चलाई जाएंगी। समर वेकेशन में लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है, ताकि यात्रियों को कन्फर्म सीट और बेहतर सुविधा मिल सके। यात्री अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर जानकारी ले सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें 9.कानपुर में सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा:बाल-बाल बचे छात्र-छात्राएं, गांव वालों ने किया हंगामा कानपुर में मॉडल प्राइमरी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिर गया। छात्र-छात्राएं बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने स्कूल में न जाने देने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन मौके पर कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। लगभग दो घंटे बाद ग्रामीण माने और स्कूल में एग्जाम शुरू हुए। घटना घाटमपुर तहसील क्षेत्र के जहांगीराबाद स्थित मॉडल प्राइमरी स्कूल में शनिवार सुबह हुई। जहांगीराबाद स्थित मॉडल प्राइमरी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने की सूचना पर पहुंचे घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव और SDM अविचल प्रताप सिंह ने मॉडल प्राइमरी की स्थित की जांच करने के बाद स्कूल को बगल में स्थित आरती मैरिज लॉन में शिफ्ट कराया है। पूरी खबर पढ़ें 10.नशे में धुत युवक ने सिपाही की कार तोड़ी:बिठूर में परिवार संग लौट रहे थे, युवक ने गाड़ी पर पथराव; आरोपी गिरफ्तार कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक युवक ने सिपाही की कार में तोड़फोड़ की। लखनऊ में तैनात सिपाही प्रवल प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सूबेदार नगर में रहते हैं। 27 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे वह बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक युवक ने नशे की हालत में विवाद करना शुरू कर दिया। तहरीर के अनुसार, रास्ते में प्रियाशू उर्फ राजा ठाकुर नशे की हालत में उनकी गाड़ी के सामने आकर खड़ा हो गया और गाली-गलौज करने लगा। सिपाही ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में NDRF और SDRF ने की मॉकड्रिल:100 मीटर ऊंचाई पर फंसे यात्रियों को बचाया, रोप वे पर फंसे थे
    Next Article
    यूपी में आज से 4 दिन बारिश का अलर्ट:तेज हवा और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, बांदा रहा सबसे गर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment