Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:छेड़खानी के विरोध में मर्डर, इंजेक्शन से आंखें टेढ़ी हुईं, कांग्रेस ने सिलेंडर की अर्थी निकाली

    3 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (सोमवार) की बड़ी खबरें… गैस के लिए लाइन में लगा बुजुर्ग गश खाकर गिर पड़ा। महिलाओं ने हंगामा किया। कांग्रेसियों ने सिलेंडर की अर्थी निकाली। इलाज के दौरान बच्चे की मौत पर अस्पताल में परिवार ने हंगामा किया। इंजेक्शन लगते ही आंखें टेढ़ी होने का आरोप लगाया। ट्रक-बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 14 सवारियां घायल हो गईं। प्लास्टिक और कबाड़ गोदाम में आग लग गई। 4 दमकल की टीम ने 45 मिनट में काबू पाया। 10वीं की छात्रा को स्कूल जाते समय छेड़खानी से रोकने पर पिता को मार डाला। शादी की जिद करता था। UPPSC में कानपुर की श्वेता वर्मा की 21वीं रैंक मिली। 4 महीने पहले ही मां बनी हैं। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। 1.कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा:उत्तराखंड के युवक से 60 लाख में सौदा- ICU में एडमिट मिला, ताबड़तोड़ छापेमारी कानपुर में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किडनी ट्रांसप्लांट के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया। टीम ने शहर के 3 बड़े अस्पतालों में एक साथ छापेमारी की। जिसमें ICU में भर्ती एक डोनर मिला है। उससे 60 लाख रुपए में किडनी का सौदा किया गया, लेकिन महज 9.50 लाख रुपए दिए तो विवाद हुआ। जांच में सामने आया कि किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए लखनऊ और दिल्ली से डॉक्टरों की टीम आती थी। जांच में सामने आया है कि देश के अलग-अलग राज्यों से युवकों को जाल में फंसाकर किडनी का सौदा किया जाता था। इसके बाद कल्याणपुर के अस्पतालों में लखनऊ और दिल्ली के डॉक्टर किडनी निकालने और ट्रांसप्लांट का खेल करते थे। उत्तराखंड का एक युवक आईसीयू में एडमिट मिला है। पुलिस की टीमें स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ कई अस्पतालों में छापेमारी करके इस पूरे रैकेट का खुलासा करने में जुटी हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. कानपुर में इलाज के दौरान बच्चे की मौत पर हंगामा:पिता बोले-मेरा बच्चा बिल्कुल ठीक था, इंजेक्शन लगाते ही आंखें सूजीं, तड़प-तड़प कर मौत कानपुर में इलाज के दौरान 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस कमिश्नर से मिलकर डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पिता ने बताया कि बच्चे के इंजेक्शन लगाते ही हालत बिगड़ी और दम तोड़ दिया। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। मामला चुन्नीगंज के अपोलो हॉस्पिटल का है। पूरी खबर पढ़ें 3.UPPSC में कानपुर की श्वेता वर्मा की 21वीं रैंक:4 महीने पहले मां बनीं; दूरदर्शन में असिस्टेंट इंजीनियर कानपुर नगर के शिवराजपुर कस्बे की श्वेता वर्मा ने यूपीपीसीएस (UPPCS) परीक्षा में 21वीं रैंक हासिल किया। उन्हें एसडीएम का पद मिलने की संभावना है। श्वेता की शादी 4 साल पहले सुधांशु कुमार से हुई थी। श्वेता अभी चार महीने पहले ही मां बनी हैं। बेटी को जन्म दिया है। श्वेता ने रामसहाय इंटर कॉलेज, बैरी शिवराजपुर से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की और फिर प्रयागराज से बीटेक की डिग्री हासिल की। वर्तमान में श्वेता और उनके पति सुधांशु कुमार, दोनों दूरदर्शन दिल्ली में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। श्वेता के पिता जगदीश वर्मा सरकारी बैंक में कैशियर के पद से रिटायर हुए। जबकि मां हाउस वाइफ हैं। श्वेता तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी हैं। उनके छोटे भाई शैलेंद्र वर्मा शिवराजपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 से सभासद हैं। पूरी खबर पढ़ें 4.गैस के लिए लाइन में लगा बुजुर्ग गश खाकर गिरा:कानपुर में महिलाओं ने रोड जाम की, कांग्रेसियों ने सिलेंडर की अर्थी निकाली कानपुर में गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है। परेशान लोग लाइनों में लगे हुए हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि गैस की होम डिलीवरी की जा रही है। सोमवार को भगवत इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगे बुजुर्ग अचानक गश खाकर गिर गए। इसके बाद महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। रोते हुए बुजुर्ग बोले- बच्चे समोसा खा कर जिंदा हैं। वहीं कांग्रेसियों ने सिलेंडर की अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने स्टेट बैंक चौराहा से ममता गैस एजेंसी तक सिलेंडर की अंतिम यात्रा निकाली। इसके बाद एजेंसी के बाहर अंतिम संस्कार किया गया। सिलेंडर के लिए लाइन में लगे एक बुजुर्ग ने कहा- बच्चे भूखे मरने का मजबूर हैं। समोसा खाकर जिंदा हैं। मेरी पर्ची कटने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 5.कानपुर-लखनऊ रूट की ट्रेन का रूट 42 दिन बदला रहेगा:गंगा पुल पर ट्रेन पटरी की मरम्मत होगी, झांसी-लखनऊ मेमो रद्द रहेगी कानपुर लखनऊ रेल रूट में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के चलते ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। पुल मरम्मत होने के कारण 42 दिनों तक कई ट्रेने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर नहीं आएगी। इस दौरान झांसी-लखनऊ रूट की मेमो ट्रेन को 42 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। कई एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। कासगंज और लखनऊ पैसेंजर अब 2 अप्रैल से कासगंज कानपुर अनवरगंज के बीच में चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॅाल करके स्टेटस चेक कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें 6.स्कूल जाते समय छेड़खानी करता था साहिल:10वीं की छात्रा बोली- शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी; पापा को मार डाला साहिल हमे गली में रोककर छेड़खानी करता था। आते-जाते कहता था कि हमसे बात करो। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। मैंने मना किया तो जबरदस्ती करने लगा। हमे 3 साल से परेशान कर रहा था। इसमें उसकी बहन भी सपोर्ट कर रही थी। 3 साल में हमने 6 बार शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ये बातें 10वीं में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा ने कही। जिसके पिता की रविवार दोपहर में चाकू मारकर आरोपी साहिल ने हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें 7.कानपुर में युवक ने सुसाइड से पहले ऑडियो बनाया:बोला- मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा दोस्त है; बबूल के पेड़ पर फांसी लगाई कानपुर में युवक ने सुसाइड से पहले ऑडियो जारी किया। उसने कहा- मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा दोस्त अनिल है। इसके बाद युवक ने बबूल के पेड़ से लटककर जान दे दी। फुफेरे भाई नें पेड़ से शव लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। शिवराजपुर थाना क्षेत्र चिरंजीवपुरवा निवासी परशुराम किसान हैं। परिवार में चार बेटे रविन्द्र, अरविन्द सोनू (27) व राम सिंह है। पिता ने बताया की सभी बेटे प्राइवेट जॉब करते हैं। पत्नी सोमिता की करीब 24 साल पहले ही बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उन्होंने सोनू की शादी पांच साल पहले शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बीरामऊ निवासी मीरा से शादी की थी। पूरी खबर पढ़ें 8.राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की बैठक में मजदूर नेता भड़के:पिता-पुत्र की मौत की जांच, सफाईकर्मी बोले- शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती कानपुर के सर्किट हाउस में सोमवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मजदूर नेताओं ने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शिकायतें दर्ज होने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। केवल फाइलें दौड़ती रहती हैं। आयोग के उपाध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन देकर शांत कराया। यह बैठक रावतपुर में सेफ्टी टैंक में पिता-पुत्र की मौत के मामले को लेकर बुलाई गई थी। हरदीप सिंह गिल ने शुक्लागंज स्थित मृतकों के आवास पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पूरी खबर पढ़ें 9.कानपुर के प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में लगी आग:4 दमकल ने 45 मिनट में पाया काबू, आग लगने के कारण तलाश रही टीम कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर में रविवार देर रात एक प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंचीं। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कोयला नगर चौकी प्रभारी राष्ट्रदीप सिंह ने बताया कि यह गोदाम एजाज नामक व्यक्ति का है। रविवार देर रात अचानक आग लगी और देखते ही देखते पूरे गोदाम में फैल गई, जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें देखकर इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें 10.जेड स्क्यावर का 3.90 करोड़ टैक्स बकाया, सीवर बंद:कानपुर में कई नोटिस व मीटिंग के बाद भी जमा नहीं किया, जलकल ने कार्रवाई की कानपुर शहर के सबसे बड़े मॉल जेड स्क्वायर में सोमवार को तब हड़कंप मच गया, जब जलकल विभाग की टीम ने करोड़ों रुपये के बकाया टैक्स के कारण मॉल का सीवर कनेक्शन बंद कर दिया। जलकल अधिकारियों के अनुसार, मॉल प्रबंधन पर वाटर सीवर टैक्स का 3.90 करोड़ रुपये बकाया है। कई बार नोटिस जारी करने और मीटिंग के बावजूद बकाया राशि न जमा होने पर अधिशासी अभियंता राजेश कुमार अपनी टीम के साथ मॉल पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर मॉल मालिक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मिल सके। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में मृत महिला को नोटिस:बाल विकास विभाग ने 18 महीने बाद नौकरी से निकालने की धमकी दी
    Next Article
    हापुड़ में पुलिस-व्यापारी गोष्ठी आयोजित:यातायात, सुरक्षा और चोरी के खुलासे पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment