Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज नेशनल हाइवे पर दो हादसों में 3 की मौत:बाइक ओवरटेक करते समय और रोड पार करते वक्त हुआ हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    कन्नौज में नेशनल हाइवे पर दो जगह एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा सरायप्रयाग कस्बे के पास हुआ, जिसमें दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दूसरी घटना जसोदा के पास हुई। यहां रोड क्रॉस करते वक्त ट्रक ने ग्रामीण को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र सराय दौलत गांव के पास मोहन आइस कोल्ड के सामने दो बाइकें छिबरामऊ की ओर जा रहीं थीं। यहां स्प्लेंडर बाइक पर अंकेत विश्वकर्मा (35) पुत्र शिवलाल और रोहित (35) पुत्र रामजी निवासी अमाई बभानियावन जिला जौनपुर सवार थे। जबकि दूसरी बाइक पर मन्नू तिवारी (50) पुत्र बलवीर और दुर्गा (22) पुत्री मन्नू तिवारी निवासी मोहल्ला सुभाषनगर गुरसहायगंज सवार थे। 4 तस्वीरें देखिए… ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों बाइकों के हैंडल आपस मे उलझ गए। जिससे दोनों बाइकों पर सवार 4 लोग सड़क पर गिर गए। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। एक्सीडेंट के दौरान घायल सभी चारो लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां जौनपुर निवासी अंकेत विश्वकर्मा और गुरसहायगंज निवासी मन्नू तिवारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि रोहित की हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना की जानकारी अंकेत के परिजनों को दे दी गई है। दूसरी घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जसोदा कस्बे के पास की है। यहां क्षेत्र के हजरतपुर गांव निवासी नन्हेंलाल वर्मा (65) अपने घर से खेत पर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह हाइवे को क्रॉस करने लगे, तभी एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उनके परिजनों को जानकारी दी और फिर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीषण गर्मी से राहत, 3-6 मई तक बूंदाबांदी का अलर्ट:आगरा में रात का तापमान सामान्य से 3°C कम, दोपहर में सूरज की लुका-छुपी, छाये
    Next Article
    ऑस्कर के बदले नियमों से भारतीय सिनेमा को राहत:फेस्टिवल्स में चमकने वाली फिल्मों को अब देश की आधिकारिक एंट्री बनने की जरूरत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment