Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में कार सवारों ने युवक को पीटा, VIDEO:गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया, वीडियो बनाने वाले युवक से भी की मारपीट

    9 hours ago

    2

    0

    कन्नौज के गुरसहायगंज में फिल्मी स्टाइल में दो कारों से पहुंचे युवकों ने हाइवे किनारे खड़े युवक को पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की और जबर्दस्ती कार में डालकर ले जाने का प्रयास करने लगे। इस घटना को देखते हुए वहां मौजूद एक युवक ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो बनता देख कार सवार युवकों ने उसे भी पकड़ लिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जयसिंहपुरवा गांव के सामने की है। यहां गुरुवार शाम 5 बजे नेशनल हाइवे के अंडरपास पर एक युवक खड़ा था, तभी थार व एक अन्य कार पर सवार होकर कुछ युवक वहां पहुंच गए और पहले से खड़े युवक को पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की और फिर जबर्दस्ती उसे कार में डालने लगे। इस बीच शोरशराबा और गाली-गलौज सुनकर वहां भीड़ लग गई। इस दौरान वहां मौजूद जयसिंहपुरवा गांव निवासी राज सिंह ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनाते देख भड़के दबंग राजसिंह को मोबाइल से वीडियो बनाते देख कर कार सवार युवक भड़क गए और उसके साथ मारपीट करने लग गए। जाते-जाते कार सवार युवक उसे जान से मारने की धमकी दे गए। फिलहाल इस पूरी घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मामले को लेकर राज सिंह ने गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया मामले में गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि लेनदेन के मामले में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। फिलहाल दोनों तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली। अगर तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार:पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट में जेल भेजा गया, कई दिन से दबिश दे रही थी पुलिस
    Next Article
    बांदा में कांग्रेस ने असम CM का पुतला फूंका:मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment