Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में हीट वेव को लेकर एडीएम ने की बैठक:प्याऊ, छाया और फायर स्टेशनों को अलर्ट रहने के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (एडीएम) देवेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था करने, पार्कों में छाया सुनिश्चित करने और फायर स्टेशनों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने सहित कई आवश्यक निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम ने जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में ओआरएस और अन्य आवश्यक तरल पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। अपर जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में प्याऊ की व्यवस्था, पार्कों में छाया की उपलब्धता और सड़कों पर पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जल स्रोतों और टैंकों की नियमित सफाई के साथ-साथ अनावश्यक जल उपयोग पर रोक लगाने के लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश भी दिए। श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण, कार्यस्थलों पर पेयजल और छाया की व्यवस्था, तथा भीषण गर्मी में कार्य समय में परिवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पशुओं के लिए पेयजल और उपचार की समुचित व्यवस्था पर भी ध्यान देने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, विद्यालयों के समय में परिवर्तन और छात्रों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। पंचायतीराज विभाग को पेयजल योजनाओं के सुचारु संचालन और हैंडपंपों की मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, ढीले तारों की मरम्मत और ट्रांसफार्मरों का ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए। वन एवं पर्यटन विभाग को हरियाली, पेयजल और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। राजस्व, पुलिस और अग्निशमन विभाग को अग्निकांड की घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने, ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने और सभी फायर स्टेशनों को 24x7 अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए हीट वेव के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिलाधिकारी तिर्वा, आपदा विशेषज्ञ विजय लक्ष्मी पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण आज:उन्नाव में उत्साह, विधायक पंकज गुप्ता ने बताया मील का पत्थर
    Next Article
    बदायूं में मौसम बदलने से तापमान 3 डिग्री गिरा:बादल छाए रहने से गर्मी से मिली राहत, बारिश की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment