Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में बिजली खंभे में उतरा करंट:बूंदाबांदी के दौरान होती रही स्पार्किंग, पास में पानी टोंटी से भी खतरा

    17 hours ago

    2

    0

    कन्नौज में हल्की बूंदाबांदी के दौरान सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे में करंट आ गया। सरायमीरा में कन्नौज रोड पर सैनिक पुनर्वास केंद्र के सामने हुई इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई। खंभे के पास ही पानी की एक टोंटी लगी है, जिससे राहगीर पानी पीने से डर रहे हैं। यह घटना अधिवक्ता शानू कटियार के घर के बाहर लगे बिजली के खंभे में बीती शाम हुई। काले बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी शुरू होने के बाद खंभे पर लगे तारों में स्पार्किंग हुई, जिसके बाद उसमें करंट उतर आया। पास में ही बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले छोटू यादव ने बताया कि इस खंभे पर अक्सर करंट उतर आता है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि करंट आने पर वे बेहद सावधानी बरतते हैं और लोगों को खंभे से दूर रहने की सलाह देते हैं ताकि कोई हादसा न हो। छोटू ने यह भी बताया कि खंभे पर बिजली के तारों से ज्यादा टेलीकॉम कंपनियों के तार बंधे हुए हैं, जिससे बिजली कर्मी भी काम करने से बचते हैं। पास में रहने वाले बिनोद शर्मा ने बताया कि करंट आने से वे और अन्य लोग अक्सर परेशान हो जाते हैं। उन्हें अपनी सुरक्षा से ज्यादा राहगीरों को बचाने की चिंता रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की ओर से कभी समय पर सुधार नहीं किया जाता और न ही टेलीकॉम कंपनियों के तारों को हटवाने की कोई कार्रवाई की जाती है, जिससे यह समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से 15 दिन पहले दूल्हे समेत 2 की मौत:देवरिया में शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे, स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर
    Next Article
    बलरामपुर महोत्सव में अल्ताफ राजा ने बिखेरा जादू:'तुम तो ठहरे परदेसी' जैसे गीतों पर झूमे दर्शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment