Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड किया:बॉडी साड़ी से पंखे से लटकी मिली; मौत से कुछ घंटे पहले रील पोस्ट की थी

    4 hours ago

    1

    0

    टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने सोमवार को सुसाइड कर लिया। वे 22 साल की थीं। उनका शव सीलिंग फैन से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। एक पुलिस अफसर ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, 'हमारी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। हमें वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। सुसाइड नोट भी नहीं मिला। घटना के समय वे घर पर अकेली थीं। उनके पिता को मामले किसी गड़बड़ी का शक नहीं है। उन्होंने बेटी की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार भी नहीं ठहराया। ' संचिता अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थीं। वे टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ में नजर आई थीं। मौत से कुछ घंटों पहले पोस्ट किया वीडियो संचिता के निधन से ठीक कुछ घंटों पहले ही उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील पोस्ट की गई थी। वीडियो में एक्ट्रेस 'डफली वाले, डफली बजा' गाने पर लिपसिंक करती दिखी थीं। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘मैं नाचूं, तू नचा।’ कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव थीं और लगातार पोस्ट करती रहती थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 39 हजार फॉलोअर्स हैं। कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रही हैं संचिता संचिता उगले ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया। वे लोकप्रिय टीवी शो 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकी थीं। आखिरी बार वे दंगल टीवी चैनल के शो ‘साजन घर में’ नजर आई थीं। वे पॉपुलर शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सौरभ बेदी के साथ लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। संचिता ने फिल्म 'छावा' में भी काम किया था। इसमें वे ताराबाई के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म मुख्य भूमिकाओं में विक्की कौशल और अक्षय खन्ना नजर आए थे। इसके अलावा संचिता ने मनोज बाजपेई के साथ 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' में भी काम किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sanchita Ugale: मशहूर एक्ट्रेस संचिता उगले ने की खुदकुशी, विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में कर चुकी हैं काम
    Next Article
    बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे:जंगल सफारी का उठाया लुत्फ, हाथी के साथ खिंचवाई तस्वीर

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment