Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कम उम्र के लड़के- लड़कियों को हुक्के की लत लगाते:फिर मोटा पैसा वसूलते थे, गोरखपुर में अवैध हुक्का बार चलाने वाले 4 गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में क्लब की आड़ में अवैध हुक्काबार चलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कम उम्र के लड़के और लड़कियों को अपने जाल में फंसाते थे। उन्हें लाइसेंस दिलाने के नाम पर क्लब बुलाते और पूरी प्लानिंग के साथ उन्हें हुक्के के नशे का आदी बनाते थे। इसके बदले 1,000 से 1,500 रुपए वसूले जाते थे। नशे का लत लग जाने के बाद लड़के और लड़कियां बार-बार वहां जाते थे। जिससे आरोपियों को फायदा होता था। उनसे ज्यादा से ज्यादा से प्रॉफिट कमाते थे। पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में चिलम, तम्बाकू, बाक्स क्यूब कोल, हुक्का डिस्पोजेबल माउथ टिप्स, कोल बर्नर और आइस चेंम्बर चिलर बरामद किया है। मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। जानिए पूरा मामला… पुलिस के मुताबिक गोरखपुर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी विजय विक्रम सिंह और देवरिया जिले के भिंगारी बाजार निवासी शिवम कुमार शाही, देवरिया बायपास रोड पर दाउदपुर स्थित क्लब-17 नाम से क्लब खोलकर अवैध हुक्का बार चलाते थे। इस क्लब में कम उम्र के लड़के और लड़कियों को लाइसेंस का झांसा देकर बुलाया जाता था। उसके बाद उन्हें गर्त में धकेल दिया जाता था। बातों में फंसा कर धीरे- धीरे उन्हें हुक्का के नशे का आदी बनाया जाता था। नशे की लत में डूब जाने के बाद वे खुद को रोक नहीं पाते थे और बार- बार वहां जाते थे। उसके बाद उनसे 1,000 से 1,500 रुपए बड़े आराम से निकलवा लिया जाता था। इससे क्लब के मालिकों को बड़ा फायदा होता था। क्योंकि अब वे लड़के और लड़कियां ज्यादातर समय वहीं बिताते थे। जिससे ज्यादा से ज्यादा रुपए वसूल लिए जाते थे। आसपास का माहौल खराब हुआ था लंबे समय से चल रहे इन गतिवधियों ने आसपास का माहौल खराब कर दिया था। हुक्का बार के संचालन से कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। स्थानीय लोगों इससे बहुत ज्यादा परेशान होते थे और उनमें आक्रोश रहता था। छापेमारी के दौरान फरार हुए संचालक रविवार को इसकी सूचना मिलने के बाद कैंट पुलिस ने उस क्लब में छापेमारी की। कार्यवाही के दौरान मौके से हुक्का और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। इस दौरान संचालक मौके से फरार हो गए। साथ ही उनकी ओर से वैध लाइसेंस न दिखाया जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़ें गए आरोपियों की पहचान कैंट थाना पुलिस ने 1. सत्यम कुमार निवासी केशवापार थाना गोला जनपद 2. विशाल गौड़ निवासी भेड़िया थाना कोठीभार जिला महाराजगंज 3. कृष कुमार निवासी मोहरे टोला मोहद्दीपुर थाना कैंट जिला गोरखपुर और समद सिद्दीकी निवासी दनपुर थाना नोनहरा जिला गाजीपुर को गिरफ्तार किया है। क्लब के संचालक विजय विक्रम सिंह और शिवम कुमार शाही अभी भी फरार हैं। जिनके तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ की जा रही। इसमें शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। 15 हुक्का और अन्य नशे का सामान बरामद पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान 15 हुक्का पाइप चिलम लगा हुआ, 22 फ्लेवर भरा तम्बाकू का जार, 74 फ्लेवर तम्बाकू भरा हुआ छोटे पैकेट, 3 बाक्स क्यूब कोल (कोयला), 30 हुक्का डिस्पोजेबल माउथ टिप्स, 01 कोल बर्नर और 04 आइस चेंम्बर चिलर बरामद किया गया। हर एंगल से होगी जांच इस मामले में एसपी सिटी निमिष पाटिल का कहना है कि चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। संचालकों की तलाश जारी है। हर एंगल से जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 26 जिलों में लू का अलर्ट:प्रदेश के स्कूलों की टाइमिंग बदली, भीषण गर्मी के बीच सरकार का फैसला
    Next Article
    IIMT विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन:3000 से ज़्यादा विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां , 203 मेधावियों को गोल्ड मेडल से किया जाएगा सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment