Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में जल महोत्सव 2026 का आयोजन:ग्रामीणों को जल संरक्षण और सदुपयोग की शपथ दिलाई गई

    9 hours ago

    2

    0

    कानपुर के कल्याणपुर विकास खंड के भीसी जर गांव में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड कल्यानपुर के ग्राम पंचायत भीसी जरगाव में विंध्या टेलीलिंक लिमिटेड द्वारा नव निर्मित पानी टंकी परिसर में सुजलाम सक्ति अंतर्गत जल महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण कॉर्नर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जल निगम कानपुर ग्रामीण के अधिशाषी अभियंता मुकेश कुमार सिंह जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता सतीश चन्द्र व ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा उपस्थित रहे, जिन्होंने विधिवत पूजन व हवन कर जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन और हवन के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने पारंपरिक तरीके से घड़े में जल अर्पित कर नव निर्मित पम्प हाउस का शुभारंभ किया और इसकी जिम्मेदारी ग्रामवासियों को सौंपते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके और जलजनित बीमारियों से भी बचाव हो सके। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को जल संकल्प के तहत जल संरक्षण और पानी के सदुपयोग की शपथ भी दिलाई गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे पानी की बर्बादी न करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखें। कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि जल महोत्सव 2026 का आयोजन 8 मार्च से 22 मार्च तक जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण और जल जीवन मिशन की योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित विंध्या टेलीलिंक लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर जमील अहमद ने ग्रामीणों को जल संकल्प के तहत जल संरक्षण और पानी के सदुपयोग की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित वी टी एल कंपनी के नूतन चौहान द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि वे पानी की बर्बादी न करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पनकी में पार्षद पति समेत पांच पर केस दर्ज:महिला को धमकाने, छेड़छाड़ और जातिसूचक गाली देने का आरोप
    Next Article
    सचेंडी में डंपर ने 10 बिजली पोल तोड़े:चालक फरार, लोगों ने शराब के नशे में होने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment