Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ बांके बिहारी पहुंचे:पूजा-दर्शन करके 56 भोग अर्पित किए; शादी के बाद पहली बार वृंदावन आए

    3 hours ago

    1

    0

    क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन किए। वे मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे मंदिर पहुंचे थे। दोनों ने देहरी (चौखट) पर इत्र लगाकर सेवा की। भगवान को 56 भोग अर्पित किए। शादी के बाद दोनों पहली बार मथुरा पहुंचे थे। कुलदीप इतनी गुपचुप तरीके से वृंदावन पहुंचे कि किसी को इसकी भनक तक नहीं हुई। फोटो-वीडियो सामने आने के बाद बुधवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। दोनों करीब 25 मिनट तक मंदिर में रहे। मंदिर के गार्ड की मौजूदगी में पूजा की। पुजारी ने दोनों को माला पहनाई। प्रसाद देकर आशीर्वाद दिया। करीब एक घंटे वृंदावन में रहने के बाद दोनों दिल्ली रवाना हो गए। पहले तस्वीरें- देहरी पर लगाया इत्र दर्शन करने पहुंचे कुलदीप और उनकी पत्नी वंशिका को मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी, नितिन सांवरिया ने पूजा अर्चना कराई। नितिन सांवरिया ने उनको इत्र दिया जिससे कुलदीप और वंशिका ने बांके बिहारी जी की देहरी पर लगाया। इसके बाद पुजारी ने उनको भगवान की प्रसादी माला भेंट की। इत्र लगाने के बाद कुलदीप और वंशिका भगवान बांके बिहारी जी को हाथ जोड़कर निहारते रहे। प्रसादी चुनरी और प्रसाद किया भेंट दर्शन करने के बाद कुलदीप और उनकी पत्नी को मंदिर के सेवायत ने भगवान की प्रसादी चुनरी और प्रसाद भेंट किया। इसके बाद उनको मोर पंख लगी बांसुरी भेंट की। गर्भ गृह के पास चंदन कोठरी पर पहुंचे कुलदीप और वंशिका को लवेश गोस्वामी ने भगवान की प्रसादी माला पहनाई। एक घंटे रहे मंदिर में कुलदीप और वंशिका करीब एक घंटे तक बांके बिहारी मंदिर में रहे। इस दौरान उनके सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी ने बताया वह बेहद गोपनीय तरीके से आए थे। किसी को सूचना देने के लिए मना किया था। कुलदीप पहले भी बांके बिहारी आते रहे हैं वह बांके बिहारी के अनन्य भक्त हैं लेकिन पहली बार शादी करने के बाद मंगलवार शाम को आए थे। 14 मार्च को मसूरी में हुई थी शादी भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च (शनिवार) को मसूरी के आलीशान ‘वेलकम होटल द सेवॉय’ में शादी की थी। इसके तीन दिन बाद यानी 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की थी। पिछले साथ 4 जून 2025 को कुलदीप और वंशिका ने लखनऊ में सगाई की थी। ……………….. ये खबर भी पढ़िए- कुलदीप यादव की दुल्हन के साथ विंटेज कार से एंट्री:CM योगी के पैर छुए, अखिलेश ने गले लगाया; रिसेप्शन में गंभीर-धवन, जडेजा भी पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने शादी के बाद मंगलवार को लखनऊ के फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में रिसेप्शन पार्टी दी। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। कुलदीप ने ब्लैक कलर का प्रिंस सूट तो वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी। जिस पर रेड स्टोन का वर्क था। जोड़ी बेहद खूबसूरत और शाही लग रही थी। होटल में फूलों की वर्षा के साथ इस जोड़े का जोरदार अभिनंदन किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान बोला-अमेरिका के पास ताकत होती तो जीत चुका होता:अपनी हार को समझौते का नाम नहीं दें, उनके खोखले वादों का दौर खत्म हुआ
    Next Article
    'मैंने बेपनाह प्यार किया, तूने कदर नहीं की':पत्नी से परेशान पति ने VIDEO बनाकर सुसाइड किया, कहा- मौत के जिम्मेदार ससुरालवाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment