Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कलश यात्रा के साथ शिव कथा का शुभारंभ:1100 महिलाओं ने सिर पर कलश रख निकाली यात्रा, बुद्धा गार्डन में 7 दिवसीय कथा 1 अप्रैल से

    3 hours ago

    2

    0

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा गढ़ रोड स्थित बुद्धा गार्डन में आयोजित सात दिवसीय भगवान शिव कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। नई सड़क स्थित भोलेश्वर शिव मंदिर से निकली इस यात्रा में 1100 सौभाग्यवती महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। यात्रा में श्रद्धालुओं के गूंजते जयकारों ने आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। मुख्य आकर्षण भगवान शिव की आकर्षक झांकी रही, जिसमें नंदी, गणपति, कार्तिकेय और शिवगणों के रूप में सजे बच्चों ने “नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव” का उद्घोष कर सभी का मन मोह लिया। संस्थान की मेरठ शाखा की संयोजिका साध्वी आर्या भारती ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है। उन्होंने बताया कि कथा में भगवान की लीलाओं के साथ ब्रह्मज्ञान का भी प्रसार किया जाएगा, जिससे व्यक्ति अपने भीतर ईश्वर के स्वरूप का अनुभव कर सके। कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कथा स्थल बुद्धा गार्डन पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा व्यास के रूप में वक्ता डॉ. सर्वेश्वर जी प्रवचन देंगे, जो दिव्य गुरु आशुतोष महाराज के शिष्य हैं। आईआईटी दिल्ली से पीएचडी प्राप्त डॉ. सर्वेश्वर जी अपने ओजस्वी प्रवचनों के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में होटल के कमरे में लटका मिला युवक:काम की तलाश में झांसी आया था, बॉडी सड़ने पर आई बदबू तो हुई जानकारी
    Next Article
    अयोध्या में जाम पर चला बुलडोजर:चौक से फतेहगंज तक अतिक्रमण हटाया, अवैध गाड़ियों के चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment