Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कलक्टरगंज में बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 45 हजार लूटे:CPC मॉल गोदाम के पास 6 नकाबपोशों ने की वारदात, फुटेज खंगाल रही पुलिस

    8 hours ago

    1

    0

    कलक्टरगंज में कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक सवार किशोर से 45 हजार रुपए लूट लिए। किशोर ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी परिजन को दी, जिसके बाद परिजन ने कलक्टरगंज पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। दुकान से 45 हजार लेकर घर जा रहा था सुतरखाना निवासी मो. इकबाल की जरीब चौकी पर जूस की दुकान है। उनकी तबियत खराब होने के कारण 15 वर्षीय बेटा रेहान कर्मचारियों के साथ दुकान की देखरेख करता था। रेहान के मौसी के बेटे बबलू ने बताया कि शनिवार रात वह दुकान से 45 हजार रुपए लेकर बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में सीपीसी माल गोदाम गेट नंबर 4 के पास उनकी बाइक के आगे बिना नंबर की ओमनी कार आकर रूकी, जब तक वह कुछ समझ पाता कार से उतरे नकाबपोश 6 लोग उसे गली की तरफ ले गए। इसके बाद आरोपियों ने उसे तमंचा दिखाकर 45 हजार रुपए लूट लिए। घटना को अंजाम देकर आरोपी घंटाघर की ओर भाग निकले। घटना के बाद उसने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजन को दी। कलक्टरगंज थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे जा रहे है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में आज नगर निगम बोर्ड बैठक:738 करोड़ का बजट होगा पेश, नियुक्तियों में अनियमितता समेत अन्य मुद्दों पर होगी बहस
    Next Article
    अंबेडकरनगर में दो घरों में लाखों की चोरी:लाखों के जेवर-नकदी गायब, पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment