Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस नेता के खिलाफ हाथरस में FIR:अनुसूचित मोर्चा के चेयरमैन पर भ्रामक सूचना फैलाने, माहौल बिगाड़ने का आरोप

    11 hours ago

    1

    0

    हाथरस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति के चेयरमैन और पूर्व विधायक राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर भ्रामक सूचना फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। राजेंद्र पाल गौतम ने हाल ही में दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हाथरस में एक कुशवाहा परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ हुई और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि पुलिस ने लिखित शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया था, जिसकी पुलिस जांच कर रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने इस मामले में बताया कि जांच में पता चला है कि हाथरस जनपद में ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है। उनके अनुसार, राजेंद्र पाल गौतम का यह कथन पूरी तरह असत्य है। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र पाल गौतम ने भ्रामक सूचना फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की और विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया। हाथरस कोतवाली सदर में दर्ज हुआ है मुकदमा... इस संबंध में, कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक राजेंद्र पाल गौतम के विरुद्ध थाना कोतवाली हाथरस में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैन में सरकारी टीचर को आया अटैक, मौत:गाजियाबाद की रहने वाली थीं, बात करते हुए अचानक शांत हुईं
    Next Article
    DM-SP ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण:प्रतापगढ़ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 14 केंद्रों पर, 26 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment