Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विरोध किया:जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च, ज्ञापन सौंपा

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में कांग्रेस ने स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम बिजली उपभोक्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने योजना का विरोध किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के माध्यम से राज्यपाल, उत्तर प्रदेश शासन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन करते हुए प्रदेश में जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन हो रहा है। जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि यह व्यवस्था आम जनता पर थोपने का प्रयास है। उन्होंने जोर दिया कि उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड मीटर के बीच चयन का अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन सरकार और विद्युत विभाग इस अधिकार की अनदेखी कर रहे हैं। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी और जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लाखों उपभोक्ताओं के मीटर बिना उनकी सहमति के बदले जा रहे हैं, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। ज्ञापन में कांग्रेस ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को समाप्त करने, जबरन लगाए गए मीटर हटाने, पारंपरिक (पोस्टपेड) मीटर पुनः लागू करने और तकनीकी समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला कारागार में तीन दिवसीय सत्संग का समापन:सिद्धार्थनगर में अंतिम दिन भक्ति-कीर्तन से गूंजा परिसर
    Next Article
    चित्रकूट में कोल समाज ने की जनजाति दर्जे की मांग:75 साल बाद भी अधिकारों से वंचित, वन अधिकार अधिनियम लागू करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment