Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस के भारत समिट का आज समापन, राहुल भाषण देंगे:315 स्पीकर बुलाए गए थे, दावा- 115 को वीजा नहीं मिला; भाजपा का विरोध, पोस्टर फाड़े

    13 hours ago

    3

    0

    तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चल रहे कांग्रेस के भारत समिट का आज समापन है। कार्यक्रम हैदराबाद के नोवोटेल होटल में आयोजित होगा। राहुल गांधी स्पीच देंगे। कार्यक्रम में 70 देशों के 315 स्पीकर्स को शामिल होना था। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आरोप लगाया कि करीब 115-116 लोगों को वीजा जारी नहीं किया गया या बाद में उनके वीजा रद्द कर दिए गए। हमें दुख है कि वे यहां नहीं आ सके। वहीं भारत समिट के आयोजन स्थल पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें वापस जाने की मांग की। भारत समिट का यह दूसरा एडीशन, 2025 से शुरुआत हुई तेलंगाना के IT और इंडस्ट्रीज मंत्री डी श्रीधर बाबू के मुताबिक भारत समिट 2026 का उद्देश्य राज्य में निवेश और रोजगार लाना है। समिट तेलंगाना को अपना इंडस्ट्रियल और IT इकोसिस्टम दिखाने का मौका दे रही है। कांग्रेस का इस तरह का यह दूसरा भारत समिट है। पहला सम्मेलन 25 और 26 अप्रैल 2025 को हैदराबाद में हुआ था। हैदराबाद में राहुल की गिग वर्कर्स रैली, महिला राइडर के पीछे बैठे भारत समिट से पहले राहुल ने हैदराबाद में ही गिग वर्कर्स के लिए तेलंगाना सरकार की कल्याणकारी योजानाओं की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, कैब ड्राइवर और ऐप आधारित सेवाओं से जुड़े अन्य कर्मचारियों को संबोधित किया। राहुल की स्पीच, 2 बड़ी बातें... हमने मदद और प्रोटेक्शन का वादा किया: तेलंगाना के गिग वर्कर्स के साथ मेरी मीटिंग हुई थी। आपने अपना दुख,दर्द बताया था। कांग्रेस और हमारे सीएम ने वादा किया था कि आपकी मांगे पूरी करेंगे। अब तक गिग वर्कर अपने डेटा को नहीं देख सकता था। अब ये कानून गिग वर्कर को आपके डेटा पर अधिकार देने जा रहा है। हर गिग वर्कर के भविष्य को सुरक्षित करना है: तेलंगाना सरकार हर गिग वर्कर को 5 लाख रुपए एक्सीडेंट बीमा, और 10 लाख रुपए हेल्थ इंश्योरेंस देने जा रही है। हर ट्रांजेक्शन में राइड डिलीवरी में 1 प्रतिशत पैसा सीधा आपके बैंक अकाउंट में आपके भविष्य के लिए जाएगा। यह पैसा आपको कंपनी को देना होगा। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल ने गिग वर्कर्स की रैली में कहा- आपको मजदूर नहीं, पार्टनर बनाना चाहते हैं राहुल गांधी ने शनिवार को हैदराबाद में कहा कि भाजपा-RSS गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। आपसे 24 घंटे काम कराकर अरबपतियों, अंबानी-अडानी को फायदा पहुंचाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस आपको पार्टनर बनाना चाहती है। हम आपके परिवार को शिक्षा और सुरक्षा देना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- गोधरा कांड दुर्घटना नहीं, साजिश थी:CBI के पूर्व डायरेक्टर बोले- SIT, नानावती आयोग की रिपोर्ट में भी कहा था ट्रेन में आग जानबूझकर लगाई
    Next Article
    राहुल महिला राइडर के साथ बैठे, VIDEO:गिग वर्कर्स की रैली में कहा- आपको मजदूर नहीं, पार्टनर बनाना चाहते हैं, भाजपा अरबपतियों को फायदा पहुंचा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment