Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किंग चार्ल्स का तंज-हम न होते तो अमेरिकी फ्रेंच बोलते:ट्रम्प बोले थे-सेकेंड वर्ल्ड वॉर में हम मदद नहीं करते तो यूरोप जर्मन या जापानी बोलता

    5 hours ago

    1

    0

    किंग चार्ल्स तृतीय ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर ब्रिटिश न होते तो आज अमेरिकी फ्रेंच बोल रहे होते। चार्ल्स ने कहा- आपने हाल ही में कहा था कि अगर अमेरिका नहीं होता तो यूरोपीय देश जर्मन बोल रहे होते। तो मैं यह कहने की हिम्मत करता हूं कि अगर हम (ब्रिटिश) नहीं होते तो आप लोग फ्रेंच बोल रहे होते। करीब 250 साल पहले जब अमेरिका आजाद नहीं था, तब ब्रिटेन और फ्रांस दोनों वहां अपनी-अपनी पकड़ बनाना चाहते थे। दोनों देशों के बीच इस बात को लेकर लड़ाई हुई कि उत्तरी अमेरिका पर किसका कब्जा रहेगा। आखिर में इस लड़ाई में ब्रिटेन जीत गया। किंग चार्ल्स का इशारा इसी तरफ था। ट्रम्प ने दावोस समिट में यूरोपीय देशों पर तंज कसा था इससे पहले जनवरी में दावोस समिट के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोपीय देशों और उनके सहयोग को लेकर एक बयान दिया था। ट्रम्प ने कहा था कि दूसरे विश्व युद्ध में अगर अमेरिका ने बड़ी भूमिका न निभाई होती तो आज यूरोप का नक्शा और वहां की भाषा दोनों अलग होते। उनके मुताबिक उस समय जर्मनी और जापान काफी ताकतवर थे। अगर उन्हें रोका नहीं जाता तो वे कई देशों पर कब्जा कर सकते थे। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘अगर अमेरिका मदद के लिए नहीं आता तो आज आप लोग जर्मन और थोड़ा जापानी बोल रहे होते।’ इस बयान के जरिए ट्रम्प यह बताना चाहते थे कि अमेरिका ने युद्ध में निर्णायक भूमिका निभाई थी और यूरोप की आजादी बनाए रखने में बड़ा योगदान दिया था। साथ ही, वे यह भी संकेत दे रहे थे कि आज भी यूरोप अपनी सुरक्षा के लिए काफी हद तक अमेरिका पर निर्भर है। चार्ल्स ने व्हाइट हाउस जलाने का किस्सा भी याद दिलाया किंग चार्ल्स ने व्हाइट हाउस में हुए बदलावों पर भी ट्रम्प पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि ईस्ट विंग में बहुत ‘रीएडजस्टमेंट’ हो रहे हैं। ट्रम्प ने 400 मिलियन डॉलर का बड़ा बॉलरूम बनाने के लिए पुराने हिस्से को गिरा दिया है। इस पर चार्ल्स ने हंसते हुए कहा, “हमने भी 1814 में व्हाइट हाउस के रियल एस्टेट डेवलपमेंट की अपनी कोशिश की थी।” असल में वह 1814 की घटना याद दिला रहे थे, जब ब्रिटिश सैनिकों ने व्हाइट हाउस को आग लगा दी थी। किंग चार्ल्स इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि आज का डिनर ‘बोस्टन टी पार्टी’ से काफी बेहतर है। बोस्टन टी पार्टी 16 दिसंबर 1773 को हुई थी। उस समय अमेरिका, ब्रिटेन का उपनिवेश था। ब्रिटेन ने वहां के लोगों पर कई टैक्स लगाए थे, खासकर चाय पर। इससे नाराज होकर लोगों ने समुद्र में चाय फेंक दी थी। यह घटना अमेरिका की आजादी की लड़ाई की शुरुआत की बड़ी वजहों में से एक मानी जाती है। ट्रम्प बोले- चार्ल्स ने वो किया, जो मैं नहीं कर पाया जब ट्रम्प के बोलने की बारी आई तो उन्होंने चार्ल्स की तारीफ की और कहा कि उन्होंने संसद में शानदार भाषण दिया। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि चार्ल्स ने डेमोक्रेट्स को भी खड़ा कर दिया, जो वह खुद कभी नहीं कर पाए। दरअसल, अमेरिका में दो बड़ी पार्टियां हैं। रिपब्लिकन (ट्रम्प की) और डेमोक्रेट्स (विपक्ष)। आमतौर पर डेमोक्रेट्स, ट्रम्प की बातों से सहमत नहीं होते, इसलिए उनके लिए खड़े होकर तालियां नहीं बजाते, लेकिन चार्ल्स के भाषण पर डेमोक्रेट्स ने भी खड़े होकर तालियां बजाईं। किंग चार्ल्स ने ट्रम्प को घंटी गिफ्ट की किंग चार्ल्स अपने साथ एक तोहफा भी लाए। यह ब्रिटेन की तरफ से ट्रम्प के लिए एक तरह की कूटनीतिक पहल मानी जा रही है, खासकर तब जब ट्रम्प ने ईरान मुद्दे पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की आलोचना की थी। चार्ल्स ने ट्रम्प को ब्रिटिश पनडुब्बी HMS की घंटी भेंट की। यह पनडुब्बी 1944 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लॉन्च हुई थी। तोहफा देते हुए चार्ल्स ने कहा कि यह हमारी साझा इतिहास और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बने। साथ ही हंसते हुए कहा, ‘अगर कभी हमें बुलाना हो तो बस घंटी बजा दीजिए।’ चार्ल्स का किंग बनने के बाद पहला अमेरिका दौरा ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ऐसे 11वें शासक बने, जिन्होंने अमेरिकी संसद को संबोधित किया। उनसे पहले 2007 में जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने यह किया था। किंग चार्ल्स ने ट्रम्प की मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद भी दिया और बताया, ‘यह मेरा 20वां अमेरिका दौरा है, लेकिन पहली बार वे राजा के रूप में आए हैं।’ यह दौरा ऐसे समय में हुआ, जब ब्रिटेन और अमेरिका के बीच कुछ तनाव भी रहा है। खासकर ईरान पर अमेरिका-इजराइल हमले को लेकर, जिसमें ब्रिटेन की लेबर सरकार शामिल नहीं हुई। इसके बाद ट्रम्प ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की आलोचना भी की थी। डिनर में कई दिग्गज शामिल हुए अमेरिकी संसद में दिए भाषण में किंग चार्ल्स ने कहा, 'मैं एक ऐसे जरूरी गठबंधन को फिर से मजबूत करने आया हूं, जो लंबे समय से समृद्धि और सुरक्षा की नींव रहा है।” उन्होंने नाटो जैसे अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों की अहमियत पर जोर दिया, जिनकी ट्रम्प पहले आलोचना कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने रूस के खिलाफ लड़ रहे यूक्रेन के समर्थन को जारी रखने की बात भी कही। उन्होंने कहा, ‘हम मिलकर एक ऐसे दुनिया की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं, जो दिन-ब-दिन जटिल और संघर्षपूर्ण होती जा रही है।’ किंग्स चार्ल्स के अमेरिका दौरे से जुड़ी 6 तस्वीरें… ट्रम्प ने ईरान का मुद्दा उठाया ट्रम्प ने कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि किंग चार्ल्स भी मेरी इस बात से सहमत हैं। ट्रम्प ने कहा, ‘हम अभी मिडिल ईस्ट में थोड़ा काम कर रहे हैं, जैसा कि आप जानते होंगे, और हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। हमने उस विरोधी को हरा दिया है। और हम कभी भी उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे।’ हालांकि, ट्रम्प ने अपने बयान में सीधे तौर पर ईरान का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा उसी की तरफ माना जा रहा है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… इजराइल में नेतन्याहू को हटाने एकजुट हुए दो पूर्व प्रधानमंत्री:अपनी पार्टी का विलय करेंगे, 2021 में बेनेट-लैपिड ने मिलकर बेंजामिन को हराया था इजराइल में दो पूर्व प्रधानमंत्रियों नफ्ताली बेनेट और येर लैपिड ने मौजूदा पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उनका मकसद लंबे समय से सत्ता में रहे नेतन्याहू को हटाना है। दोनों पहले भी 2021 में साथ आए थे और उन्होंने अलग-अलग विचारधाराओं वाली पार्टियों को जोड़कर 12 साल से चली आ रही नेतन्याहू की सत्ता गिरा दी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वोटिंग के बीच BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, शीशे चकनाचूर; Video
    Next Article
    राष्ट्रपति ट्रम्प से खिंचाव, इटली की प्रधानमंत्री को सियासी फायदा:नाराजगी और आलोचना से मेलोनी की छवि मजबूत हुई; अब विपक्ष भी समर्थन में आया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment