Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोडीन-कफ-सिरप मामला; अमित टाटा- अमित यादव की मिली न्यायिक रिमांड:ऑनलाइन पेशी के बाद वाराणसी कोर्ट का आदेश, वाराणसी में दर्ज हैं दो मुकदमें

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ जेल में बंद कोडीन कफ सिरप कांड के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के सबसे करीबी अमित सिंह टाटा और अमित यादव की 14 दिन की न्यायिक रिमांड कोर्ट ने मंजूर कर दी है। अब इन्हे लखनऊ से वाराणसी लाया जाएगा। वाराणसी के कोतवाली थाने में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमें में दोनों आरोपी हैं। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 2 मई निर्धारित किया है। उक्त आदेश अपर जिला जज एफटीसी मनोज कुमार की अदालत ने दिया। कई तारीख पर टल चुकी थी पेशी कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में लखनऊ जेल में बंद अमित सिंह टाटा और अमित यादव की वारंट बी के जरिए वाराणसी कोर्ट में पेशी कई तारीख पर किसी न किसी कारण से टल जा रही थी। ऐसे में पुलिस ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी की बात कोर्ट में कही थी। जिसपर कोर्ट ने शनिवार को वीसी के जरिए पेशी की और वाराणसी पुलिस की मांग पर रिमांड बना दी। 14 दिन की न्यायिक रिमांड की मंजूर अपर जिला जज एफटीसी मनोज कुमार ने पुलिस की एप्लिकेशन और मामले को देखते हुए पुलिस को अमित सिंह टाटा और अमित यादव की 14 दिन की न्यायिक रिमांड मंजूर कर दी है। अब पुलिस दोनों को लेकर लखनऊ से वाराणसी आएगी और पूछताछ करेगी। दोनों का नाम शुभम जायसवाल के साथ सभी मुकदमों में दर्ज है। दोनों पर कफ सिरप की तस्करी का आरोप है। जिससे दोनों ने करोड़ों रूपए कमाए हैं। तस्करी के नेटवर्क और अन्य लोगों के नाम आ सकते हैं सामने पुलिस के अनुसार अमित सिंह टाटा और अमित यादव से पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जाएगी। इससे सप्लाई चेन का खुलासा होगा जिससे और लोगों के नाम सामने आने की संभावना है। ऐसे में जल्द ही दोनों को वाराणसी लाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के मैकेनिक की कुवैत में लाश मिली:पत्नी से कहा था- घर पहुंचकर कॉल करना, फिर खुद ही नहीं उठाया फोन
    Next Article
    अग्रवाल मार्केट की 18 दुकानों को खाली करने का नोटिस:बैंक ऑफ बड़ौदा ने 5 मई तक बेदखली की चेतावनी दी।

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment