Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किडनी कांड में फरार डॉ. रोहित अरेस्ट:25 हजार का इनामी इंटर पास था, दिल्ली से पूरा सिंडीकेट ऑपरेट कर रहा था

    13 hours ago

    2

    0

    कानपुर पुलिस ने किडनी कांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी डॉ. रोहित को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस की टीमें डॉ. रोहित को कानपुर लाने के बाद पूछताछ कर रही हैं। अब तक की जांच के मुताबिक खुद को डॉक्टर बताने वाला रोहित इंटर पास है। डीसीपी वेस्ट ने अरेस्टिंग की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें पूछताछ करके किडनी सिंडीकेट से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाने में लगी हुई हैं। डॉक्टर बनकर ऑपरेट कर रहा था किडनी ट्रांसप्लांट गैंग कानपुर पुलिस ने 30 मार्च को किडनी कांड का खुलासा किया था। कानपुर कल्याणपुर के अहूजा हॉस्पिटल में अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट किया जा रहा था। अहूजा हॉस्पिटल के मालिक दंपति डॉ. सुरजीत अहूजा और प्रीति अहूजा के साथ ही दलाल शिवम काना समेत अब तक 9 लोगों को अरेस्ट करके जेल भेज चुकी है। इन सभी से पूछताछ में सामने आया था कि दिल्ली का रहने वाला डॉ. रोहित अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट का सरगना है। इसके साथ ही मेरठ के डॉ. अफजल और दिल्ली निवासी ओटी टेक्निशियन मुदस्सर अली इसमें शामिल हैं। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस की टीमें लगातार सरगना डॉ. रोहित की तलाश में लगी थीं और रविवार रात उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस की टीमें सोमवार को डॉ. रोहित को लेकर कानपुर पहुंची हैं। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी समेत अन्य पुलिस अफसर रोहित से पूछताछ कर रहे हैं। अब तक की पूछताछ में सामने आया कि रोहित कोई डॉक्टर नहीं, बल्कि इंटर पास है। खुद को डॉक्टर बताता था। उसकी एक-दो नहीं कई तस्वीरें भी पुलिस के हाथ लगी हैं जिसमें वह स्टेथोस्कोप गले में डाले और अप्रैन पहने हुए है। इतना ही नहीं कई तस्वीरों को ओटी के भीतर डॉक्टरों के साथ ऑपरेशन करते हुए है। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि रोहित से पूछताछ में कई अहम इनपुट मिले हैं। पूछताछ पूरी होते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रक्षामंत्री के सामने बच्चों ने भांजी तलवार:राजनाथ सिंह ने बजाई ताली, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेल महाकुंभ शुरू
    Next Article
    रील बनाते समय डिवाइडर से टकराई बाइक,युवती की मौत:गाजियाबाद में बिना हेलमेट 70 की स्पीड में गाड़ी चला रही थी, दोस्त घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment