Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झूठे केस में फंसाने की धमकी पर हुई थी हत्या:6 घंटे की रिमांड पर आरोपी ने किया खुलासा, सिगरेट पीने से मना करने पर हुई थी हाथापाई

    3 hours ago

    1

    0

    बरौला गांव के पीजी में आठ अगस्त की रात हुई असम निवासी युवती की हत्या में नया मोड़ सामने आया है। सोमवार को जेल से छह घंटे की रिमांड पर आए आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती ने उसे रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। हाथापाई के दौरान युवती ने मारने के लिए चाकू उठा लिया। उसने चाकू छीनकर युवती की हत्या कर दी और फरार हो गया। क्या था मामला इसे देखे पुलिस के मुताबिक, असम के जिला डिब्रूगढ़ की रहने वाली महक अहमद घर से बिना बताए अपनी सहेली संजना के साथ भागकर 20 जुलाई को नोएडा आई थी। दोनों नौकरी की तलाश में थे और बरौला गांव के एक पीजी में रह रही थीं। पड़ोस के कमरे में रहने वाले इंजीनियर रमन राज से महक की जान पहचान हो गई थी। आरोप है कि आठ अगस्त की रात रमन ने अपने कमरे में महक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गया था। पीजी संचालक सार्थक बंसल ने सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस रमन राज को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन रमन ने 12 अगस्त को अपने गृह जनपद बिहार के जिला कटिहार की नगर कोतवाली क्षेत्र में शराब तस्करी का नाटक करते हुए गिरफ्तारी दे दी थी। तब से पुलिस उसे बी वारंट पर नोएडा लाने में जुटी हुई थी। छह घंटे की मिली थी रिमांड एक सप्ताह पूर्व बी वारंट के आवेदन पर पुलिस उसे बिहार से गौतमबुद्धनगर की जेल लेकर आई थी। आरोपी को पीसीआर पर लेने के लिए आवेदन किया था। कोर्ट ने सोमवार सुबह 9.30 बजे से छह घंटे की रिमांड पर पूछताछ की अनुमति दी थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कराने के लिए आरोपी से कहा तो वह नियो अस्पताल के पीछे नाले की झाड़ियों में लेकर गया। जहां से पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया। दोनों ने पी थी शराब पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना की रात दोनों ने शराब पी थी। महक उसके कमरे में आई और बातचीत करने लगी। उसने सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगी। रमन ने महक को माचिस देने से न सिर्फ मना किया, बल्कि खुद को धुंए से परेशानी का हवाला देते हुए सिगरेट बाहर जाकर पीने की सलाह दी। इस पर महक नाराज हो गई। गाली-गलौज करने लगी। दोनों के बीच हुई हाथापाई विरोध किया तो रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस पर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। महक ने रसोई में रखे चाकू को उठा लिया। तभी रमन ने उसी चाकू को छीनकर महक के ऊपर आठ से दस वार करके हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा दिए गए बयान की जांच की जाएगी। जल्द ही मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उरई में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता:बालक और बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया
    Next Article
    डीएलएड परीक्षा में पहले दिन चंदौली में नकलची पकड़ा गया:84% रही उपस्थिति, 471 केंद्रों पर 23 सितंबर तक चलेगी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment