Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में तेज बरसात, 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:35 जिलों में लू की चेतावनी, यूपी में 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। आधे से ज्यादा प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। पारा 47°C के पार पहुंच गया है। बांदा 47.6°C तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। इससे पहले यहां 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 को पारा सबसे ज्यादा 47.4°C रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, बरेली-बाराबंकी समेत कई जिलों में मंगलवार सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। कानपुर में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। इससे पहले, देर रात झांसी में करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। लखनऊ-गाजियाबाद में धूल भरी आंधी चली। आसमान में धूल का गुबार छा गया। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि पूर्व दिशा से आ रही ठंडी हवा की वजह से पश्चिमी और पूर्वी यूपी के तापमान में 2-3°C की गिरावट आई है। लेकिन, बुंदेलखंड में 1°C पारा चढ़ गया है। आज 17 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है। 70 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। जबकि, 35 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- आज से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे गरज-चमक के साथ बारिश का नया दौर शुरू होगा। अगले 5 दिन मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी और लू से कुछ हद तक राहत मिलेगी। तापमान 4°C तक गिरेगा। हालांकि, कुछ इलाकों में दोपहर के वक्त लू चलने के साथ रात भी गर्म होने के आसार हैं। मौसम की तस्वीरें देखिए… अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? आपके शहर में गर्मी का क्या हाल है, बारिश कब होगी? जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- ईरान पहली बार होर्मुज खोलने को तैयार:अमेरिका से भी नाकेबंदी हटाने को कहा, ट्रम्प ने पेशकश ठुकराई, न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने पर अड़े
    Next Article
    39 विधायक लोगों को जाति के आधार पर पसंद:इनमें 11 ठाकुर, 6 ब्राह्मण; भास्कर सर्वे में जातिवार नतीजे जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment