Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में मायके पक्ष ने रोका बेटी का अंतिम संस्कार:भाई बोला-ससुराल वालों ने हत्या की है, FIR होने तक नहीं करने देंगे दाह संस्कार

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में नवविवाहिता के अंतिम संस्कार को उसके मायके पक्ष ने रोक दिया। नंदनपुरा शमशान घाट पहुंचे मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या उसके ससुराल के लोगों ने की है। जबतक उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होता तब वह अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। यहां मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। निवाड़ी जिले के बहेरा गांव के रहने वाले दिनेश गोस्वामी की बेटी मीनू की शादी झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के केके पुरी निवासी हिमांशु से इसी साल 5 फरवरी को हुई थी। सोमवार को मीनू के बड़े भाई हितेष के पास बहनोई हिमांशु का फोन आया कि मीनू की तबियत बिगड़ गई है आप लोग जल्दी आ जाओ। जब मीनू के मायके वाले झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो यहां मीनू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मंगलवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराकर पति हिमांशु को सौंप दिया। यहां पत्नी का शव लेकर हिमांशु केके पुरी आया और यहां हिन्दू रीति रिवाज से मीनू के शव का श्रृंगार करने के बाद उसे नंदनपुरा शमशान घाट लाया गया। यहां जब मीनू के मायके पक्ष के लोग शमशान घाट पहुंचे तो यहां केवल हिमांशु ही अंतिम संस्कार में शामिल दिखा, जिसके बाद मीनू के मायके पक्ष के लोग बिफर गए और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। यहां हंगामे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। यहां पुलिस ने मृतक के मायके पक्ष को समझाने की कोशिश की लेकिन वह एफआईआर तक अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े हैं। मृतक के भाई हितेष का आरोप है कि पुलिस राजनीतिक दवाब के चलते आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने चेतावनी दी कि जबतक बहन के ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं होती वह दाह संस्कार नहीं होने देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में जिम संचालक ने महिला से रेप किया:प्री-वर्कआउट ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ, न्यूड वीडियो बनाए; 50 लाख मांगे
    Next Article
    सुलतानपुर में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह:डीएम बोले- तकनीक का सही उपयोग शिक्षा को दे सकती है सही दिशा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment