Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में मां का इलाज कराने गए बेटे की मौत:रात में आईपीएल मैच देखकर सोया, सुबह नहीं उठा; डॉक्टर ने बताया- साइलेंट हार्ट अटैक

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में अस्पताल में एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक अपनी मां का इलाज कराने आया था। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि रात में वह बिलकुल ठीक था। आईपीएल मैच देखकर सोया था। सुबह अस्पताल स्टाफ ने उसे बेहोश हालत में देखा, तो डॉक्टर को सूचना दी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिट का है। अब जानिए पूरा मामला…. मां का इलाज कराने गया था समथर थाना क्षेत्र के गांव चिरगांव खुर्द रहने वाले राजपाल यादव (35) अपनी मां मनु बाई का इलाज कराने झांसी आए थे। 8 अप्रैल को गेहूं का बोरा गिरने से मनु बाई के दोनों पैर घुटनों के ऊपर से फ्रैक्चर हो गए थे। राजपाल ने मां को नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित रामसेवक कनकने अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने मनु बाई को कमरा नंबर-107 में एडमिड किया। उनकी देखभाल के लिए राजपाल भी वहीं रुका था। राजपाल के बड़े भाई छत्रपाल यादव ने बताया- शनिवार रात करीब साढ़े तीन बजे राजपाल ने फोन कर मां की हालत ठीक होने की जानकारी दी थी। इसके बाद रविवार सुबह करीब छह बजे राजपाल मैंने फोन किया। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। अस्पताल के बेड पर ही मौत हो गई छत्रपाल यादव ने बताया- दोबारा कॉल की राजपाल की पत्नी कांति ने कॉल रिसीव की। उसने बताया कि राजपाल की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद मैंने झांसी में रह रहे चचेरे भाई चंद्रपाल को अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने बताया- राजपाल को साइलेंट हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी अस्पताल के बेड पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छत्रपाल यादव ने बताया- राजपाल ने 15 बीघा जमीन में गेहूं की फसल बोई थी। हाल ही में हुई बारिश और ओले गिरने से उसकी फसल बर्बाद हो गई। इसी कारण वह काफी तनाव में रह रहा था। उसके दो बेटे अमित (12) और समर (9) हैं। दोनों की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी राजपाल पर थी। रात में आईपीएल मैच देखकर सोया था अस्पताल की नर्स नकुल नायक ने बताया- रात में राजपाल पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रहा था। उसने अस्पताल स्टाफ के साथ टीवी पर आईपीएल मैच देखा। इसके बाद बाहर टहलने भी गया था। सुबह जब स्टाफ उसकी मां को दवा देने पहुंचा तो पास वाले बेड पर राजपाल अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोर अपहरण-हत्या कांड में तीन पुलिसकर्मी निलंबित:लापरवाही और परिजनों को गुमराह करने का है आरोप
    Next Article
    प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक:इटावा में सफाई कर्मचारी ने किया हंगामा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment