Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में कल होगी बिजली बोर्ड की बैठक:बिजली की दरों पर होगा मंथन, उपभोक्ता भी दे सकेंगे सुझाव

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में 30 मार्च को बिजली उपभोक्ताओं के लिए अहम पहल होने जा रही है। बिजली विभाग उपभोक्ताओं के साथ एक बड़ी बैठक आयोजित करेगा। इसको लेकर शनिवार को विभाग के मुख्य अभियंता इंजीनियर केपी खान ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में सेवा प्रदाता संस्थाओं के अधिकारी सीधे उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे। बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। खास बात यह है कि बैठक में बिजली के टैरिफ यानी दरों को लेकर भी सुझाव लिए जाएंगे। उपभोक्ताओं से पूछा जाएगा कि वर्तमान दरों में क्या बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि व्यवस्था और बेहतर बनाई जा सके। हालांकि, मुख्य अभियंता ने आगामी योजनाओं की जानकारी को लेकर कहा कि फिलहाल विभाग टैरिफ समेत अन्य तकनीकी सुधारों पर काम कर रहा है। इसके बाद ही जन समस्याओं पर व्यापक स्तर पर संवाद स्थापित किया जाएगा। बिजली विभाग का मानना है कि उपभोक्ताओं की सीधी भागीदारी से न केवल समस्याओं का बेहतर समाधान निकल सकेगा, बल्कि बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जनहितैषी बनाने में भी मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान:60 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, 52,390 रुपये जुर्माना वसूला
    Next Article
    प्रयागराज एयरपोर्ट पर उड़ानों के समय में बदलाव:समर शेड्यूल आज से लागू, जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान जल्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment