Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में डबल डेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज:ओरछा से ग्वालियर जा रहे थे श्रद्धालु, ऊपर-नीचे बैठे थे 35 लोग

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने डबल डेकर बनाई गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। इसमें 35 लोग सवार थे। ट्रॉली में लोहे की एंगल लगाकर उसके ऊपर छत बनाई गई थी। ट्रॉली और छत पर 28 लोग बैठे थे, जबकि 7 लोग ट्रैक्टर की मडगार्ड पर बैठे मिले। इतना ही नहीं, ट्रॉली की छत पर तेज आवाज में बजने वाले 4 स्पीकर वाला मिनी डीजे भी लगा था। सभी लोग ग्वालियर से ओरछा दर्शन करने गए थे और लौटते समय झांसी में ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पहले 2 तस्वीर देखिए… पैसे बचाने के लिए जान जोखिम में डाली ग्वालियर से करीब 35 लोग गुरुवार सुबह करीब 5 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर ओरछा के लिए निकले थे। रास्ते में रुकते हुए करीब 10 बजे ओरछा पहुंचे। दर्शन करने के बाद सभी लोग इसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस ग्वालियर जा रहे थे। दोपहर करीब 1:20 बजे ट्रैक्टर जैसे ही झांसी के इलाइट चौराहे को पार कर ग्वालियर रोड की तरफ बढ़ा, ट्रैफिक पुलिस की नजर उस पर पड़ गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर ट्रैफिक कार्यालय पहुंचाया। वहां गिनती की गई तो ट्रॉली और उसकी छत पर 28 लोग सवार मिले। इसके अलावा ट्रैक्टर की मडगार्ड पर भी 7 लोग बैठे थे। पुलिस ने सभी लोगों को नीचे उतारा और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। ट्रॉली पर लोहे की एंगल लगाकर बनाई छत ट्रैक्टर मालिक ने ट्रॉली को इस तरह तैयार कर रखा था कि उसमें नीचे बैठने के साथ ऊपर भी लोग सवार हो सकें। इसके लिए ट्रॉली में लोहे की एंगल लगाकर ऊपर छत डाल दी गई। इस तरह ट्रॉली किसी डबल डेकर वाहन की तरह नजर आ रही थी। इसके अलावा छत पर मिनी डीजे के चार स्पीकर भी लगाए गए थे। तेज आवाज में डीजे बजाते हुए इतने लोगों का सफर करना हादसे का खतरा और बढ़ा रहा था। ट्रैक्टर सीज, घर लौटने के लिए इंतजार ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज होने के बाद उसमें सवार 35 लोगों के सामने वापस ग्वालियर जाने की समस्या खड़ी हो गई। मौके पर मौजूद महिलाओं से कैमरे पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कैमरे पर बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि, उनका कहना था कि पुलिस ने उन्हें बिना कारण पकड़ लिया है। महिलाओं के मुताबिक, उन्हें ट्रॉली में बैठकर सफर करने में डर नहीं लगता। ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया बेरोजगार दिवस:प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देवरिया में सरकार पर लगाए आरोप
    Next Article
    कानपुर में युवक से मारपीट, गले से चेन छीनी:आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment