Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में आकाशीय बिजली गिरने से बारुद फैक्ट्री में विस्फोट:मैनेजर के ड्राइवर की मौत, छत उड़ गई, 10Km दूर तक सुनाई दिया धमाका

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में इंडो गल्फ फैक्ट्री (बारुद फैक्ट्री) में शुक्रवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से अंदर रखे विस्फोटकों में भीषण विस्फोट हो गया। इससे फैक्ट्री की छत उड़ गई और आग लग गई। तब मैनेजर स्टाफ के साथ अंदर गए। तभी दोबारा आवाज आई और कोई चीज छिटककर मैनेजर के ड्राइवर के सिर में जा लगी। वह लहुलुहान होकर गिर गए। आनन फानन में उसे सीएचसी लाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और फैक्ट्री के आसपास के एरिया को खाली करा लिया गया। धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। लोगों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि करीब 10 किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई पड़ी। विस्फोट के कारणों की पीईएसओ के अधिकारी जांच कर रहे हैं। पूरा मामला बबीना थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए खदानों के लिए विस्फोटक बनता है बबीना थाना क्षेत्र के सुकुवां रोड पर नयाखेड़ा गांव के पास इंडो गल्फ इंडस्ट्रीज लिमिटेड फैक्ट्री बनी है। जहां पर खदानों में लगाया जाने वाला विस्फोटक बनता है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे फैक्ट्री बंद हो चुकी थी। कर्मचारी जा चुके थे। इस दौरान बारिश का दौर चल रहा था। तभी आकाशीय बिजली गिरने से फैक्ट्री के अंदर रखे विस्फोटकों में भीषण विस्फोट हो गया। फैक्ट्री की छत उड़ गई और आग लग गई। तब फैक्ट्री मैनेजर अपने स्टाफ को लेकर अंदर गए। इस दौरान दोबारा आवाज आई और कोई चीच छिटककर मैनेजर के ड्राइवर बबीना के शास्त्री नगर निवासी नवल कुमार यादव (38) के सिर में जा लगी। इससे वह घायल हो गए। साथी उसे बबीना सीएचसी पर ले गए। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 10 किलोमीटर का इलाका दहल उठा आसपास के लोगों का कहना है कि विस्फोट इतना जोरदार था कि फैक्ट्री के पास स्थित नया खेड़ा, सुकुवां समेत कई गांव में घरों की खिड़की एवं दरवाजे के कांच चटक कर टूट गए। दीवारों तक में दरार आ गई। घरों में लगे पंखे नीचे गिर पड़े। टोल प्लाजा तक आवाज पहुंचने से हाइवे से गुजर रहे वाहनों में खलबली मच गई। भीषण आवाज सुनकर ट्रक चालकों ने सहमकर गाड़ी रोक दी। भीषण विस्फोट की आवाज सुनकर करीब दस किलोमीटर का पूरा इलाका दहल उठा। आवाज एवं धमक की वजह से भूकंप का आभास हुआ। लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। फैक्ट्री सील, आगरा से टीम आकर करेगी मुआयना भीषण विस्फोट के चलते फैक्ट्री का एक हिस्सा पूरी तरह जमींदोज हो गया। विस्फोट के बाद आग लगने से फैक्ट्री के आसपास बिजली गुल हो गई। फैक्ट्री के अंदर भारी मात्रा में विस्फोटकों के होने की आशंका के चलते किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया गया। पुलिस ने करीब 100 मीटर दूर ही लोगों को रोक दिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि फैक्ट्री में खदान में इस्तेमाल होने वाली जिलेटिन छड़ बनाई जाती थी। ऐसे में काफी मात्रा में विस्फोटकों के अंदर होने की आशंका है। विस्फोट होने की सूचना आगरा स्थित पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन को भेजी गई है। वहां से टीम के आने के बाद सील खोली जाएगी। टीम अंदर जाकर पूरी घटना का मुआयना करेगी। टीम सुरक्षा इंतजाम भी परखेगी। मेडिकल से भागा स्टाफ सूचना मिलने पर मृतक नवल के जीजा रामकुमार यादव, हेमंत समेत अन्य परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। परिजनों के आने पर कंपनी का स्टाफ मौके से भाग गया। यह देख परिजन भड़क गए। उनका आरोप है कि स्टाफ नवल को मेडिकल कॉलेज लेकर आया, मगर 3 घंटे तक इलाज नहीं कराया गया। परिजनों ने डायल 100 लगाकार पुलिस बुला ली और केस दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस ने समझाकर मामला शांत करवाया। नवल अपने माता-पिता का इललौता बेटा था। उसके दो बच्चे हैं। विस्फोट के कारणों की जांच पीईएसीओ एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि थाना बबीना क्षेत्रांतर्गत Indo Gulf Industries Limited में बारिश के दौरान एक विस्फोट होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच की गई। प्रथम दृष्टया पाया गया कि फैक्ट्री शाम 05:30 बजे बंद हो जाती है तथा घटना के समय परिसर के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। विस्फोट के उपरांत मैनेजर अपने स्टाफ के साथ मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। इसी दौरान उनका ड्राइवर अंदर जाकर स्थिति देखने लगा। तभी अचानक कोई वस्तु छिटककर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर जनपद के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही घटना की सूचना PESO को दे दी गई है, जिनके अधिकारी द्वारा मौके का निरीक्षण कर विस्फोट के कारणों की जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान ने दो इजरायली शहरों पर किया मिसाइल अटैक, ट्रंप बोले 'मिशन' पूरा होने के करीब
    Next Article
    वात्सल्य के आंगन में राष्ट्रपति:भाव के रिश्तों को देख हुईं भावुक,पुंगनूर गाय को उठाया गोदी में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment