Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 5 हजार के विवाद में चली गोली:रास्ते में गाड़ी रोककर लाठी-डंडों से हमला, युवक का हाथ टूटा

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी के मोठ थाना क्षेत्र में महज पांच हजार रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मोठ निवासी विवेक कुमार वाहन खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। उन्होंने बताया-2 दिन पहले समथर के एक परिचित को पांच हजार रुपए उधार दिए थे। उधार लेने वाले ने अगले ही दिन पैसे लौटाने का वादा किया, लेकिन तय समय पर रकम वापस नहीं की। मंगलवार शाम जब फोन कर पैसे मांगे तो सामने वाले ने अभद्रता शुरू कर दी। रास्ते में रोककर की मारपीट विवेक के अनुसार, बुधवार रात वह अपने बड़े भाई शरद कुमार के साथ सफारी गाड़ी से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में आरोपी ने अपने साथियों के साथ उनकी गाड़ी रोक ली और मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर 20 से 25 लोग और पहुंच गए। लाठी-डंडों से किया हमला पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे और राइफल से फायरिंग भी की। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और कनपटी के पास से निकल गई। इसके बाद भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला जारी रखा, जिससे विवेक का दायां हाथ टूट गया। साथ ही उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में खराब प्रदर्शन पर डीएम सख्त:समाज कल्याण, लोनिवि व सीएमओ के खिलाफ शासन को रिपोर्ट
    Next Article
    संतकबीर नगर में 9 घंटे में 4 FIR:उपद्रवियों में 10 नामजद सहित 30 लोगों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस टीम पर किया था हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment