Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 42 डिग्री पहुंचा पारा, आज बारिश के आसार:प्रशासन ने स्कूलों का समय बदला 11.30 बजे तक ही चलेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। बुधवार को झांसी का अधिकतम तापमान 42.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.08 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.05 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज गर्मी और लू के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्कूल समय में बदलाव गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने एक से आठवीं तक के स्कूलों का समय घटाकर सुबह से 11:30 बजे तक कर दिया है, ताकि बच्चों को लू के प्रभाव से बचाया जा सके। प्रशासन की एडवाइजरी जारी जिला प्रशासन ने हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे दोपहर में धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। अस्पतालों में इंतजाम बढ़ाए गए झांसी के जिला अस्पताल में मरीजों को राहत देने के लिए कूलर और एसी चालू कर दिए गए हैं, जिससे गर्मी से राहत मिल सके। कल से राहत की उम्मीद मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को तापमान में गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान करीब 38.0 डिग्री और न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद की सातनपुर मंडी में आलू खरीद केंद्र खुला:बाजार हस्तक्षेप मूल्य ₹650.09 प्रति क्विंटल निर्धारित, किसान बही दिखाना होगा
    Next Article
    बरेली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना:ठंडी हवाओं से भीषण गर्मी से मिली राहत, दोपहर में चढ़ सकता है पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment